A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे
Trending

सभी शुभ और मांगलिक कार्यों पर सवा दो महीने तक रहेगी रोक : हृदय रंजन शर्मा

शिवानी जैन एडवोकेट की रिपोर्ट

सभी शुभ और मांगलिक कार्यों पर सवा दो महीने तक रहेगी रोक : हृदय रंजन शर्मा

 

जैसा कि आप सभी लोग जानते हैं हमारे सनातन हिंदू धर्म के अनुसार कोई भी शुभ और मांगलिक कार्यों में शुभ मुहूर्त और शुभ ग्रहों का होना अत्यंत महत्वपूर्ण होता है क्योंकि जो हमारे पूर्वजो की परंपराएं चली आ रही है जिसके अनुसार बगैर शुभ मुहूर्त के किसी भी शुभ कार्य का होना निषेध माना जाता है ज्योतिष शास्त्र में विवाह शादी के लिए कुंडली मिलान और ग्रह नक्षत्र की सही

Related Articles

श्री सम्पूर्ण यन्त्रम् स्थिति को देखा जाना और शुभ मुहूर्त में विवाह शादी करना अत्यंत शुभ माना गया है पंडित हृदय रंजन शर्मा ने बताया जैसा कि आप सभी लोग जानते हैं भारतीय ज्योतिष शास्त्र में विवाह के लिए गुरु और शुक्र तारा का आकाश में उदित होना अत्यंत जरूरी माना जाता है यदि यह है दोनों तारा ग्रह अस्त हो तो शुभ विवाह एवं मांगलिक कार्य निषेध माने जाते हैं क्योंकि हर साल मई और जून में शादियों के कई मुहूर्त होते हैं लेकिन इस वर्ष 2024 में गुरु और शुक्र तारा मई और जून में अस्त हैं इसलिए मई और जून में एक भी शुभ विवाह मुहूर्त नहीं होगा इसके बाद चार माह का चातुर्मास भी प्रारंभ होने जा रहा है अतः केवल अनबूझे मुहूर्त में शादी विवाह करना उचित रहेगा अतः वैशाख शुक्ल तृतीया जिसे आखातीज अक्षय तृतीया कहते हैं 10 मई को है वह अनपूछा मुहूर्त होने से विवाह आदि कार्यों में किसी प्रकार का दोष नहीं माना जाएगा इसी तरह 15 जुलाई को भड़ली नवमी भी अनपूछा मुहूर्त है इसमें भी शुभ विवाह आदि हो सकते हैं 09 जुलाई 2024 से 17 जुलाई 2024 तक विवाह मुहूर्त उपलब्ध होंगे इसमें 9 जुलाई 11 , 12 , 13 , 14 , 15 और 17 जुलाई शुभ विवाह मुहूर्त माने जाएंगे इसके बाद जाड़े में 17 नवंबर से ही विवाह आदि शुभ कार्य प्रारंभ हो सकेंगे ।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!