A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशदेश

*माँ मंगलेश्वरी मंदिर प्रांगण में श्रीराम कथा अमृत वर्षा के आयोजन का 12 मई से होगा शुभारंभ

रिपोर्ट मनोज कुमार शर्मा 

 

*माँ मंगलेश्वरी मंदिर प्रांगण में श्रीराम कथा अमृत वर्षा के आयोजन का 12 मई से होगा शुभारंभ*

Related Articles

 आगरा 12 मई से हाजीपुर खेड़ा पानी की टंकी के समीप खन्दौली रोड पर माँ मंगलेश्वरी मंदिर प्रांगण में श्रीराम कथा अमृत वर्षा का आयोजन का शुभारंभ हो रहा है।

श्री हनुमान जी की व श्री माँ मंगलेश्वरी की महति अनुकम्पा से 500 ब समापन व अयोध्या धाम अपने मंदिर में श्री रामलला विराजमान हुए हैं। इस उपलक्ष्य में रामलला के जन्म महोत्सव मनाने के लिए श्री राम कथा का आयोजन किया जा रहा है।

यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय धर्म प्रचारक बाबा प्रेमगिरी उर्फ हरिओम बाबा के मुखारविंद से मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की कथा का श्रवण करके अपने जीवन को धन्य बनाएँ।

सभी क्षेत्रीय वासी भक्तगण सनातन धर्म के प्रचार में सहयोग देकर व ज्ञान भक्ति वैराग्य रूपी त्रिवेणी में अध्यात्मिक स्नान करके अपने जीवन को पावन बनाएँ।रामकथा

 दिनांक 12 मई 2024, रविवार से 20 मई 2024 सोमवार तक खाटू श्याम जी का कीर्तन : 19 मई 2024, रविवार समय: सायं 6 बजे से प्रभू इच्छा तक पूर्णाहुति एवं भण्डारा : 21 मई 2024, मंगलवार

कथा समय दोप. 12 से 5 बजे तक हवन समय: प्रातः 8 से 10 बजे तक होना सुनिश्चित हुआ है।

Show More
Back to top button