A2Z सभी खबर सभी जिले कीमध्यप्रदेश

*अड़ीबाजी कर मारपीट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार*

*अड़ीबाजी कर मारपीट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार*

रिपोर्टर:संदीप छाजेड़

*घटना में प्रयुक्त रॉड, चाकू जप्त*

थाना भैरुंदा- दिनांक 25/04/24 को फरियादी धीरज राठौर निवासी राठौर मोहल्ला सुभाष कॉलोनी भैरूंदा द्वारा रिपोर्ट किया कि पुरानी रंजिश को इसके भाई सौरभ राठौर के साथ अड़ीबाजी कर मारपीट की गई हैं जिससे उसके हाथ और पैर में चोंट आई है, जिसकी रिपोर्ट पर थाना भैरूंदा में अपराध क्रमांक 205/24 धारा 294,323,506,327,452,34 ipc का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

Related Articles

उक्त अपराध की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय सीहोर श्री मयंक अवस्थी द्वारा फरार आरोपी को गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया था। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री गीतेश गर्ग एवं एसडीओपी भैरूंदा श्री दीपक कपूर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक जी एस दांगी के नेतृत्व में फरार आरोपी की धरपकड़ हेतु टीम गठित की गई थी जो गठित टीम द्वारा फरार आरोपी (1) विनोद पिता व्यास सोनी निवासी गोपाल पटेल कॉलोनी (2) विनय पिता व्यास सोनी निवासी गोपाल पटेल कॉलोनी (4) ओम प्रकाश पिता अमरसिंह निवासी आई टी आई कॉलोनी भेरूंदा को गिरफ्तार किया जाकर प्रकरण में प्रयुक्त हथियार लोहे की रॉड एवं धारदार चाकू जप्त किया गया। आरोपीगण को माननीय न्यायालय पेश किया जहां से आरोपीगण की जेल भेज गया।

 

सराहनीय भूमिका-उक्त कार्यवाही में प्रआर राजेन्द्र, आर. योगेश, आर. राजीव की महत्वपूर्ण भूमिका रही हैं।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!