A2Z सभी खबर सभी जिले की

परीचित बन ठगी… पूर्व सरपंच को बातों में फंसाकर 2.50 लाख रुपए ले भागा बदमाश

 

परीचित बन ठगी… पूर्व सरपंच को बातों में फंसाकर 2.50 लाख रुपए ले भागा बदमाश

रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता कामां 9783029649

हरियाणा नंबर की कार से आया, 200 के नोट बदलने की बात कह 500 की गड्डी ले गया

Related Articles

कामां – कस्बे में मंगलवार दोपहर को एक शातिर ठगी का मामला सामने आया। यहां एक युवक ने खुद को परिचित बताकर पूर्व सरपंच से 2.50 लाख रुपए की नकदी हड़प ली और हरियाणा रजिस्ट्रेशन की कार में बैठकर फरार हो गया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

जानकारी के मुताबिक, गांव नदौला निवासी पूर्व सरपंच मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे पीएनबी बैंक के पास पहुंचे

थे। इसी दौरान एक युवक आया और खुद को परिचित बिजेंद्र का बेटा बताते हुए बातचीत में उलझा लिया। युवक ने कहा कि गांव में

फंक्शन है और उसे नए नोटों की जरूरत है। उसने पूर्व सरपंच से कहा कि उसके पास 200-200 के नोटों की गड्डियां हैं, बदले में

500-500 की गड्डियां चाहिए। बातों में आकर पूर्व सरपंच ने अपनी जेब से 500-500 रुपए की पांच गड्डियां (कुल 2.50 लाख) उसे पकड़ा दीं। इजब तक पूर्व सरपंच को ठगी का एहसास हुआ, आरोपी गाड़ी में बैठकर जुरहरा रोड की तरफ निकल था। सूचना पर एएसआई जय सिंह मौके पर पहुंचे और आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले। फुटेज में एक काले रंग की हरियाणा नंबर की फोरेंस कार में आरोपी युवक फरार होता दिखाई दिया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!