A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशबदायूँ

भारतीय चिकित्सक संघ (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन /आईएमए) बदायूं की ओर से ईद के शुभ अवसर पर एक ईद मिलन पार्टी आयोजन किया गया

आज नगर स्थित होटल फोर लीफ में भारतीय चिकित्सक संघ (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन /आईएमए) बदायूं की ओर से ईद के शुभ अवसर पर एक ईद मिलन पार्टी आयोजन किया गया

इस मौके पर सभी ने एक दूसरे से गले मिल कर ईद की शुभकामनाएं दीं

कार्यक्रम का आयोजन पर आई एम ए अध्यक्ष डा0 संजीव गुप्ता जी ने सभी को ईद की शुभकामनाएं दीं और कहा कि ईद का त्योहार भाईचारा प्रेम एवं सौहार्द का पर्व है। हम डॉक्टर ईद मिलन समारोह मनाते हुए समाज में आपसी प्रेम बढ़ाने की अपील करते हैं सभी को त्योहार मिलजुलकर मनाने चाहये ।
इस मौके पर आई एम ए बदायूं के उपाध्यक्ष डा इत्तेहाद आलम ने सभी को ईद की शुभकामनाएं देते हुए ईद और रमजान की अहमियत बताई और कहा

कि ईद के दिन खुशी मानने और खुशियां बांटने का दिन है इस दिन अमीर गरीब में कोई फर्क नहीं रहता है सब एक दूसरे से गले मिलते हैं ईद उल फितर आपसी सौहार्द ,भाईचारा,मोहब्बत का पैगाम दुनिया को देता है,ईद रोजे दार के लिए ईश्वर की ओर से एक तोहफा है रमजान के महीने में रोजा रखना एक इबादत की तरह होता है,।

Related Articles

जोअल्लाह के प्रति व्यक्ति की भावना को दर्शाता है. इसके माध्यम से लोग अल्लाह को उन चीजों के लिए शुक्रिया कहते हैं जो उन्हें दी हैं रमजान में रोजा रखना आत्म-अनुशासन और आत्म-नियंत्रण की भी पहचान है. इसमें व्यक्ति अपनी भौतिक इच्छाओं को त्यागकर अपने आध्यात्मिक कल्याण पर ध्यान केंद्रित करना सीखता है.

इस महीने की सबसे खास बात ये है कि इसमें अपनी जमा पूंजी से जकात निकली जाती है इससे गरीब और मसलूमो की मदद की जाती है कर्ज़ दार का कर्ज़ चुकाने में और बेरोजगारों को रोज़गार करने में और गरीबों की शिक्षा पर खर्च की जाती है ।

आखिर में आई एम ए बदायूं के सचिव डॉक्टर अनिरुद्ध सिंह ने कार्यक्रम में सभी को ईद की शुभकामनाएं दीं और कहा की

भारतीय संस्कृति में दो त्योहार ऐसे हैं एक होली और ईद जिसमें अमीर गरीब सब मिलकर मनाते हैं भारत एक बगीचे के समान है , यहाँ हर नागरिक मुस्कुराता हुआ फूल है। हमारा देश त्योहारों का देश हैं

भारतीय त्योहार , अपनी भारतीय संस्कृति कि गरिमा से विश्व का मन मोह लेती है।
आखिर में सगठन के सांस्कृतिक सचिव डा0 तन्मय रस्तोगी ने ईद की शुभकामनाएं दीं और कार्यक्रम में आए सभी मेहमानों का आभार व्यक्त किया ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से कोषाध्यक्ष डा0 कुमार वासु बाल रोग विशेषज्ञ और डा0 हबीब साहब, डा आशीष शर्मा, डा ए के वर्मा ,डा नील कमल , डा नीता चंदेल, डा नूरूल हसन, डा अब्दुल अमन आज़ाद, डा हिरा आलम, डा सबीह खान, डा हस्सान आलम, डा एस एम गोयल , डा मृदुला गोयल, डा आनन्द हरी गुप्ता , डा आदित्य हरी गुप्ता, आदि मौजूद रहे

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!