A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

आस्था का केंद्र बनेगा लवकुश मंदिर, नारायण सिंह

सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ संवाददाता सुशील द्विवेदी

कुशवाहा समाज की संस्कृति एवं गौरवशाली इतिहास को संरक्षित रखना आवश्यक है इसके लिए मध्य प्रदेश शासन के तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा घोषित 10 करोड़ की राशि से निर्मित होने वाले कुशवाहा समाज के आराध्य देव लव कुश भगवान के मंदिर का निर्माण संभागीय मुख्यालय सागर में मकरोनिया नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 1 रानी दुर्गावती वार्ड में होगा ।
मंदिर निर्माण कार्य अतिशीघ्र प्रारंभ होगा ,संपूर्ण भारतवर्ष में कुशवाहा समाज के आराध्य देव लव कुश भगवान का यह मंदिर आस्था का केंद्र बनेगा मंदिर के साथ-साथ कुशवाहा समाज की धर्मशाला एवं छात्रावास का निर्माण भी शासन द्वारा एक एकड़ भूमि पर किया जा रहा है यह भवन और मंदिर केवल सागर जिले के लिए ही नहीं वरन सागर संभाग के कुशवाहा बंधुओ के लिए बनाया जा रहा है ।
यह बात अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश अध्यक्ष एवं कुश कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त नारायण सिंह कुशवाहा ने महासभा की जिला कार्यकारिणी की बैठक में कहीं । राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्रीमती शकुंतला कुशवाहा ने महिलाओं को भी सामाजिक एवं राजनीतिक भागीदारी सक्रियता से बढ़ाने की बात रखी ।
इस अवसर पर राष्ट्रीय महामंत्री एड अर्जुन पटेल ने कहा की अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा 112 वर्षों से संपूर्ण भारतवर्ष में कार्य कर रही है सभी राज्यों में महासभा का गठन हो चुका है अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के अध्यक्ष का चुनाव कम से कम 25 राज्यों के प्रतिनिधियों के द्वारा किया जाता है वर्तमान में श्री जे पी वर्मा बिहार राज्य से अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के नेतृत्व एवं बैनर तले मंत्री गोविंद सिंह राजपूत जी एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के सहयोग से कुशवाहा समाज का संभागीय सम्मेलन सागर में आयोजित हुआ था जिसमें महासभा की मांग पर तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा मध्य प्रदेश में कुश कल्याण बोर्ड का गठन एवं लव कुश मंदिर निर्माण हेतु 10 करोड रुपए की राशि प्रदान करने की घोषणा की गई थी ।
इस अवसर पर अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के जिला अध्यक्ष पी डी पटेल ने नवगठित जिला कार्यकारिणी की घोषणा की एवं नवनियुक्त पदाधिकारीयों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए
नवनियुक्त पदाधिकारीयों में संरक्षक -बाबू रघुवीर सिंह पटेल वरिष्ठ उपाध्यक्ष-चौ. डॉ उमाशंकर पटेल, चौ. धनराज पटेल, हरिराम पटेल, लोकनाथ पटेल, इंजी पी के पटेल, केसरी पटेल, नवनीतराम पटेल खिमलासा, रमेश पटेल ललई टोरी, जिला महामंत्री-वृंदावन पटेल शाहगढ़,शोभाराम पटेल टेहरा टेहरी, जिला कोषाध्यक्ष -नरेंद्र पटेल, जिला सचिव- चौ.रामेश्वर पटेल, जिला सहसचिव-रमेश पटेल, चौ.उदयचंद्र कुशवाहा,नर्मद प्रसाद पटेल सहजपुर, रमेश पटेल ललई टोरी, हरिराम पटेल प्रधानाचार्य शाहगढ, जिला सदस्य -सुरेश कुशवाहा, अर्जुन पटेल शिक्षक, डॉ लल्लाराम पटेल बांसा, प्यारेलाल पटेल, आदि नियुक्त किए गए ।
इस अवसर पर जिला कुशवाहा समाज संगठन सागर में भी नवीन पदाधिकारीयों की नियुक्ति की गई जिसमें संरक्षक -प्रमोद पटेल ढकरई, जिला उपाध्यक्ष-कमलेश पटेल एडवोकेट,शिवदीन पटेल गभीरिया, डॉ भरत पटेल बहेरिया, एड. माधव पटेल, एड धोकल पटेल, डॉ लखन पटेल, शंकर पटेल हड़ा, लक्ष्मण पटेल एडवोकेट खुरई, गणेश पटेल पार्षद खुरई, देवेंद्र पटेल बंडा, प्रेम कटारे रहली, डॉ संतोष पटेल घूघर, सुरेंद्र पटेल एडवोकेट सागर,महेश पटेल बाघराज वार्ड जिला महामंत्री-नंदराम पटेल बीना, श्याम कुशवाह पीपरा, डॉ ओंकार पटेल, जिला मंत्री-लक्ष्मी पटेल एडवोकेट खिमलासा,
मानसिंह कुशवाहा सातपुर, ज्ञानसिंह पटेल बदबदी, कलू गोविंद पटेल सिहोरा, शैलेंद्र पटेल पथरिया जाट, राजेश पटेल पंतनगर, शिवराज पटेल धाउ, कार्यालय मंत्री -चक्रेश पटेल, सोशल मीडिया प्रभारी शिवम कुशवाहा बांसा,सोनू पटेल बिलहरा, आदि नियुक्त किए गए । बैठक में नगर अध्यक्ष अनीत पटेल नगर महामंत्री योगेश पटेल एवं समाजसेवी मोहनलाल कुशवाहा, विदीशा जिले के अध्यक्ष बाबूलाल कुशवाहा, शाहगढ़ तहसील के अध्यक्ष बैनीप्रसाद पटेल ,दादा राजकुमार पटेल, सरपंच संतोष पटेल आदि सम्मिलित हुए।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!