A2Z सभी खबर सभी जिले कीमध्यप्रदेश

वाहनों की सतत जांच जारी

विदिशा सीमा पर वाहन चेकिंग

 

वाहनों की जांच-पड़ताल कार्य सतत जारी, अशोक नगर रोड पर वाहनों की जांच की गई
54 वाहन नियम विरुद्ध चलते पाए गए, 90 हजार से अधिक का जुर्माना वसूला

प्रदेश में वाहनों के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाए जाने तथा वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाए जाने के जारी आदेशों के परिपालन में कलेक्टर श्री बुद्धेश कुमार वैद्य के मार्गदर्शन में परिवहन विभाग द्वारा जिले में वाहनों की जांच पड़ताल कार्य सतत जारी है।
जिला परिवहन अधिकारी श्री गिरजेश वर्मा ने आज अशोकनगर रोड, विदिशा में वाहनों की जांच पड़ताल कर नियम विरुद्ध चल रहे वाहनों के खिलाफ कार्यवाही की है।
जिला परिवहन अधिकारी श्री वर्मा ने बताया कि इस कार्यवाही के दौरान 60 वाहन नियम विरुद्ध चलते पाए जाने के कारण उनके विरुद्ध चलानी कार्यवाही की जाकर उनमें से 54 वाहनों से शमन शुल्क 92 हजार 250 रुपये वसूल किया गया है। शेष अन्य 06 वाहन प्रकरण निराकरण की प्रत्याशा में जप्त कर पुलिस थाना कारिया में सुरक्षार्थ रखे गये हैं।
उल्लेखनीय है कि रंगपंचमी उत्सव पर आयोजित होने वाले करीला मेला में नियम विरुद्ध जाने वाले वाहनों की चेकिंग कार्यवाही हेतु प्राप्त निर्देशों के क्रम में इस कार्यवाही के दौरान विशेष रूप से वाहनों में पात्रता से अधिक सवारी होने, भारवाही वाहनों में सवारी ढोने एवं वाहनों में वैध प्रपत्र ना होने तथा वाहनों में अनुग्येय सीमा के बाहर माल भरे होने के संबंध में साथ ही वाहनों में नियमानुसार नंबर प्लेट लगी ना होने, अवैध रूप से हूटर लगे होने पर उक्त कार्यवाही को अंजाम दिया गया है।

Related Articles
Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!