A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशदेश

*सिरफिरे पुत्र ने पिता को बल्ले से मारकर किया घायल

*कुछ दिन पूर्व तमंचे से फायर कर मारने का किया था प्रयास

रिपोर्ट मनोज कुमार शर्मा

जिला मैनपुरी

स्थान किशनी

 

Related Articles

*सिरफिरे पुत्र ने पिता को बल्ले से मारकर किया घायल*

 

*कुछ दिन पूर्व तमंचे से फायर कर मारने का किया था प्रयास*

 

मैनपुरी,किशनी।थाना क्षेत्र के गांव बरिहा,रामनगर निवासी सत्यवान पुत्र जगमोहन सिंह ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनका बेटा अनुराग उर्फ ऋषि शुरू से गलत संगत में पड़कर आचरणहीन हो चुका है। उन्होंने बताया उनके बेटे ने क्षेत्र की ही एक लड़की के साथ अवैध संबंध बनाए और उसको लेकर फरार हो गया। लड़की के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने उनके लड़के तथा उक्त लड़की को जयपुर से गिरफ्तार कर लिया।परेशान होकर उन्होंने डीएम कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर अपने लड़के को अपनी चाल और अचल संपत्ति से बेदखल करने की भी गुहार लगा चुके हैं। उन्होंने बताया कि चार-पांच दिन पहले अनुराग और उसकी पत्नी स्वार्थी घर पर आई तो उन्होंने उनको घर में घुसने से रोका इस पर उनके बेटे ने जमकर हंगामा काटा और अपने परिवार को जान से मारने की धमकी दी। 14 मार्च को उनके बेटे ने उनके साथ भी मारपीट की और उन पर चाकू लेकर हमला किया पर मौजूद लोगों ने उनको बचा लिया। उसी दिन रात के 9:00 बजे वह अपने मकान के बाहर पड़े बंगले में लेटने गए, और चारपाई से उठकर बंगाल के पीछे लघुशंका के लिए चले गए। इसी बीच अनुराग को लगा कि उसका पिता बिस्तर पर सो रहा है। अनुराग ने जान से मारने के नियत से उनकी चारपाई पर फायर झोंक किया। परंतु वह चारपाई पर नहीं थे इसलिए उनकी जान बच गई। फायर की आवाज सुनकर लोग आए तो उक्त अनुराग वहां से भाग निकला।पीड़ित पिता ने बताया कि बुधवार की शाम 6:00 बजे अनुराग उनके पास आया और बल्ले से इनपर प्रहार कर उनके हाथ को घायल कर दिया। उन्होंने कहा कि वह अपने लड़के के आचरण से बहुत दुखी हैं।उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!