
रिपोर्ट : नवीन शर्मा, गुरुग्राम |
प्राचीन शिव मंदिर इंच्छापुरी गाँव में महाशिवरात्रि के दिन लाखो भक्तो ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया | सुबह से ही मंदिर प्रांगण में भक्तो का ताँता लगा रहा |मंदिर कमेटी की तरफ से भक्तो के सुगम दर्शन के लिए उचित व्यवस्था की गयी |

मान्यता है के जो भी भक्त इंच्छापुरी गाँव के शिव मंदिर में इच्छा लेके आता है उसकी हर इच्छा पूरी होती है |यह मंदिर सालो पुराना है और इसमे मौजूद शिवलिंग धरती से प्रकट हुआ था | यहा साल में दो बार शिवरात्रि के दिन मेले का आयोजन किया जाता है | कावड़ यात्रा के दौरान आस पास के इलाक़े के कावड़िए यही पर कावड़ चढ़ाते है |

