A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशलखीमपुर खीरी

भीषण अग्निकांड से लाखो की ग्रहस्थी हुई खाक। नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट देने के निर्देश। तहसीलदार ने किया अग्निकांड स्थल का निरीक्षण।

 

वंदे भारत लाइव न्यूज़ टीवी

राहुल मिश्रा की रिपोर्ट लखीमपुर खीरी

भीषण अग्निकांड से लाखो की ग्रहस्थी हुई खाक।
नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट देने के निर्देश।
तहसीलदार ने किया अग्निकांड स्थल का निरीक्षण।

Related Articles

धौरहरा खीरी।तहसील क्षेत्र में चल रही पछुवा हवा के कारण शुक्रवार सुबह लगभग 9 बजे अज्ञात कारण से लगी आग से 3 परिवारों के आशियाने जला कर राख कर दिये व साथ ही एक गाय व बछिया भी गंम्भीर रुप से झुलस गई। घटना की सूचना पर पहुंचे तहसीलदार धौरहरा ने पीड़ितों को आवश्यक सामग्री दिलाई।

तहसील क्षेत्र में करीब चार दिन से चल रही पछुवा हवा के कारण ज्यादा तर जुकाम बुखार से पीड़ित दिख रहे हैं। शुक्रवार को लगभग 9 बजे क्षेत्र के ग्राम पंचायत गुलरिया तालुके अमेठी के मजरा बगहा गोशियाना निवासी मुंशी के घर जल रहे चूल्हे से निकली चिंगारी ने छप्पर को पकड लिया।हवा के तेज थपेड़े के साथ कुल 3 परिवार आग की चपेट में आ गए। ग्रामीणों द्वारा कडी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।घटना की सूचना पर पहुंचे लेखपाल आदित्य मिश्र,कानूनगो सुधीर श्रीवास्तव व तहसीलदार धौरहरा आदित्य विशाल ने आग से प्रभावित मुंशी पुत्र मेवा,अजीज पुत्र मेवा व आरिफ़ पुत्र गनी के घर की ग्रहस्थी जलकर खाक हो गई।इसी अग्निकांड की चपेट में आने से एक गाय व एक बछिया गंभीर रूप से झुलस गई है।मौके पर मौजूद लेखपाल व कानूनगो को अग्निकांड के कारण हुऐ नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट बनाने के लिए निर्देश दिए। प्रशासन द्वारा पीड़ित परिवारों को तिरपाल व कंबल वितरित किए गये।

इस मामले में तहसीलदार द्वारा बताया गया कि अग्निकांड स्थल का निरीक्षण कर रिपोर्ट बनाने को कहा है प्रभावित परिवारों को जल्दी मुआवजा दिया जाएगा।

Show More
Back to top button