A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorized

अम्बेडकरनगर: इसी माह 170 विद्यालयों में पूरी हो जाएगी चारदीवारी

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज अंबेडकर नगर

अंबेडकर नगर। जिले के 170 परिषदीय विद्यालयों में इस माह चारदीवारी का निर्माण पूरा हो जाएगा। इससे लगभग 20 हजार छात्र-छात्राओं के साथ ही शिक्षकों को भी सुविधा मिलेगी। लगभग 11 करोड़ रुपये से संबंधित विद्यालयों में चहारदीवारी का निर्माण चल रहा है।  छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए शासन द्वारा लगातार ऐसे विद्यालयों में बाउंड्रीवॉल का निर्माण कराया जा रहा है जहां यह सुविधा नहीं है। मालूम हो कि जिले में 1583 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। इसमें 429 परिषदीय विद्यालय ऐसे थे जहां बाउंड्रीवॉल नहीं थी। बीते दिनों ही 274 परिषदीय विद्यालयों में चारदीवारी के निर्माण का प्रस्ताव बीएसए कार्यालय ने विभाग को भेजा था।

बीएसए कार्यालय द्वारा भेजे गए प्रस्ताव को मंजूरी मिली तो तेजी से निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया। बीएसए कार्यालय के अनुसार छह करोड़ दो लाख रुपये की लागत से 142 विद्यालयों में बाउंड्रीवॉल का निर्माण बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा जबकि ऑपरेशन कायाकल्प के तहत लगभग पांच करोड़ रुपये की लागत से 132 विद्यालयों में चारदीवारी का निर्माण ग्राम पंचायत द्वारा कराया जा रहा है। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा जिन 142 बाउंड्रीवॉल का निर्माण कराया जा रहा है, जो मार्च के अंत तक पूर्ण हो जाएगा।

इसके अलावा ऑपरेशन कायाकल्प के तहत चल रहे निर्माण में 28 में चारदीवारी का निर्माण मार्च के अंत तक पूर्ण हो जाएगा। शेष का भी निर्माण तेजी से चल रहा है। संभावना है कि मई माह के अंत तक इनका भी निर्माण पूर्ण हो जाएगा।

इन स्कूलों में पूर्ण होगी बाउंड्रीवॉल

Related Articles

बीएसए कार्यालय के अनुसार प्राथमिक विद्यालय रज्जीपुर, खासपुर, कलेशर, भुआलपुर, उतरेथू, गिरधर मऊ, यादवपुर, सराय मखदूम, ढेलमऊ, खूखूतारा, गणेशपुर, माधवपुर, चक असउवापार, इस्माइलपुर, जगदीशपुर, बेलहरी तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय बड़ागांव, सूरापुर, दशरथपुर समेत 170 विद्यालयों में बाउंड्रीवॉल का निर्माण पूरा होगा।

155 की हो रही फीडिंग

170 विद्यालयों में नया शिक्षा सत्र शुरू होने से पहले बाउंड्रीवॉल का का काम पूरा हो जाएगा। शेष 104 का निर्माण तेजी से चल रहा है। इसके साथ ही जिन 155 विद्यालयों में बाउंड्रीवॉल नहीं है, वहां पर निर्माण के लिए पोर्टल पर फीडिंग का कार्य चल रहा है। – विकास चौधरी, जिला समन्वयक निर्माण

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!