Uncategorized

थाना सिंहपुर पुलिस की बडी कार्यवाही– नाबालिग के साथ छेडछाड व बलात्कार का प्रयास करने वाले आऱोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल ।

थाना सिंहपुर पुलिस की बडी कार्यवाही– नाबालिग के साथ छेडछाड व बलात्कार का प्रयास करने वाले आऱोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल ।

 

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में एसडीओपी महोदय नागौद के मार्गदर्शन में थाना सिंहपुर पुलिस की कार्यवाही

*घटना का विवरण* – फरियादिया X की अपने थाना आकर मौखिक रिपोर्ट लेख कराई कि घरेलू एवं मजदूरी का काम करती हूं । मेरे तीन लड़किया है । दिनांक 04/03/24 को मैं अपने घर में ही थी तथा मेरे पति Y घर के पास ईटा के चट्ठा लगा रहे थे । लड़की Z दोपहर में करीब 01.00 बजे स्कूल से घर आई, खाना खाई फिर नहाई, फिर अपने पापा के पास चली गई और वहां आठ – दस ईटा रखी, फिर खेलने चली गई । दोपहर में करीब 03.00 बजे मेरे बडे जेठ बडे तेज आवाज मे बोले कि बाहर आओ, मैं आवाज सुनकर अपने घर से बाहर निकली, मेरी बच्ची Z और गांव का लालमनी चौधरी को बड़े जेठ के घर तरफ से निकलते देखी व मेरी लडकी Z बिना कुछ बोले घर के अंदर घुस गई तथा लालमनी चौधरी तेजी से रोड़ – रोड़ अपने घर तरफ जा रहा था । मैं अपनी बच्ची Z से उक्त बात के संबंध में पूछी, जो बताई कि मैं बडे पापा के घर बेर बीनने गई थी, रैंक मे चढकर बैठकर बेर बीन रही थी, उसी समय लालमनी चौधरी आ गया, वह भी रैंक में चढ गया और मेरे पास बैठ गया,फिर गंदा काम कर रहा था,उसी समय बड़े पापा आ गये, तब मैं भाग दी, फरियादिया की रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना मे लिया गया । आऱोपी लालमनी चौधरी की पता तलास की गई जिसे दस्तयाब कर पूछताछ किया गया जो अपना जुर्म स्वाकीर किया जिसे गिरफ्तार कर पेश न्यायालय किया गया माननीय न्यायालय से जेल वारंट प्राप्त होने पर आऱोपी को उप जेल नागौद मे दाखिल कराया गया है ।

*गिरफ्तार आरोपी का नाम* – 1.लालमनी चौधरी पिता राममिलन चौधरी उम्र 49 वर्ष निवासी ग्राम सुजानपुर थाना सिंहपुर जिला सतना

Related Articles

*सराहनीय भूमिका* – उप निरी. शैलेन्द्र पटेल थाना प्रभारी सिंहपुर,उप निरी. आर.पी. त्रिपाठी चौकी प्रभारी रैगांव ,उप निरी. अभिलाषा नायक महिला थाना सतना,आर सुनील सांवरिया,आर.भरत बागरी, आर. अमितेश जायसवाल,म.आर.दीपिका पटेल ।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Check Also
Close
Back to top button