A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरे

निर्मलाधीन मकान का बीम गिरने से मजदूर की मृत्यु

तिलहर। निर्माणाधीन मकान का बीम गिरने से घायल हुए मिस्त्री की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भिजवाया।
सोमवार की सुबह नितगंजा मोहल्ला के राजमिस्त्री 55 वर्षीय मंसूर अहमद अपने छोटे भाई मंजूर अहमद के मकान की दीवार बना रहे थे। इसी दौरान उनके ऊपर बीम गिर गई और वह घायल हो गए थे। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक मंसूर का पुत्र अहमदाबाद में फर्नीचर का काम करता है जबकि बेटी फरहीन की अभी कुछ दिन पहले ही शादी तय हुई थी। मंसूर की मौत पर उनकी पत्नी चंदा का रो-रो कर बुरा हाल बना हुआ है।

Show More
Check Also
Close
Back to top button