मीरजापुर। के अंतर्गत चुनार परेड ग्राउंड के प्रांगण में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत समाज कल्याण विभाग द्वारा 212 जोड़ों का वैवाहिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि अपना दल एस की माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने उपस्थित होकर नव विवाहित जोड़ों को विवाह की शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद व सुखद, प्रेममय दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दी। बता दे की ब्लाक नारायनपुर 27 जोड़े, ब्लॉक जमालपुर 55 जोड़े, ब्लॉक सीखड़ 10 जोड़े, ब्लाक राजगढ़ 52 जोड़े, ब्लाक पहाड़ी से 47 जोड़े, ब्लॉक मझवा से 18 जोड़े, नगर पालिका चुनार से 3 जोड़े, कुल 212 जोड़ो का विवाह संपन्न हुआ। इस दौरान गरिमामय उपस्थिति में जिला सहकारी बैंक चेयरमैन डॉ जगदीश सिंह पटेल, ब्लॉक प्रमुख चंद्र प्रकाश सिंह, जिला अध्यक्ष इंजीनियर राम लौटन बिंद, राष्ट्रीय सचिव मेघनाथ सिंह पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ अनिल सिंह पटेल, प्रदेश सचिव सहकारिता मंच अरुणेश पटेल, प्रदेश सचिव पंचायत मंच पप्पू पटेल, प्रदेश कर समिति सदस्य इंद्रजीत सिंह, जिला अध्यक्ष आईटी मंच हेमंत कुमार बिंद, जिला उपाध्यक्ष गोपाल दास शर्मा, जिला मीडिया सचिव गुप्तेश्वर सिंह, जोन अध्यक्ष आलोक पटेल, जोन अध्यक्ष इंद्रजीत पटेल, पवनेश सिंह, संतोष विश्वकर्मा, अभिषेक पटेल चुनार एसडीएम राजेश कुमार वर्मा चुनार सीओ अशोक कुमार सिंह कोतवाल नरेंद्र कुमार सिंह चौकी इंचार्ज उदय नारायण कुशवाहा आदि अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहें।