A2Z सभी खबर सभी जिले की

पैक्सों के माध्यम से कॉमन सर्विस सेंटर को अधिक प्रभावी बनाने पर भी जोर

पैक्सों को आत्मनिर्भर एवं बहुउद्देशीय बनाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देने पर विस्तृत समीक्षा

जहानाबाद। समाहरणालय के सभा कक्ष में मंगलवार को जिला पदाधिकारी अलंकृता पाण्डेय की अध्यक्षता में जिला सहकारी विकास समिति की बैठक हुई। इस बैठक में जिले में सहकारिता गतिविधियों को मजबूत बनाने, पैक्सों को आत्मनिर्भर एवं बहुउद्देशीय बनाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देने पर विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने डेयरी विभाग को निर्देश दिया कि जिले की 15 पंचायतों में, जहाँ अभी तक दुग्ध सहकारी समितियों का गठन नहीं हुआ है, वहाँ प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द समितियों का गठन सुनिश्चित किया जाए। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक दुग्ध उत्पादक किसानों को इन समितियों से जोड़कर उन्हें आर्थिक लाभ पहुँचाना है। हुलासगंज प्रखंड में मत्स्यजीवी सहयोग समिति के निबंधन को लेकर भी निर्देश जारी किए गए। 

जिलाधिकारी ने जिला सहकारिता पदाधिकारी को अगले दो माह के भीतर निबंधन प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया। बैठक में पैक्सों के माध्यम से कॉमन सर्विस सेंटर को अधिक प्रभावी बनाने पर भी जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बैनर, पोस्टर और अन्य प्रचार माध्यमों का उपयोग कर लोगों को इन डिजिटल सेवाओं से जोड़ा जाए।

Related Articles
Show More
Back to top button