

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट
मौदहा, हमीरपुर। नेशनल हाईवे-34 पर लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है। मंगलवार देर रात एसडीएम कर्णवीर सिंह और सीओ राजकुमार पांडेय ने पुलिस व प्रशासनिक टीम के साथ संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान बिना वैध कागजात व नियमों का उल्लंघन करते हुए दौड़ रहे 4 ओवरलोड ट्रकों समेत 2 खाली ट्रकों को पकड़कर कार्रवाई की गई।

अधिकारियों ने हाईवे पर गुजर रहे भारी वाहनों की गहन जांच की और अवैध परिवहन करने वालों को सख्त चेतावनी दी। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि सड़क सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान जारी रहेगा। एसडीएम और सीओ की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई की क्षेत्र में व्यापक सराहना हो रही है।
