मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
हमीरपुर :जल जीवन मिशन के तहत ग्राम गहरौली में चलाया गया ‘टुल्लू हटाओ अभियान’हमीरपुर :माइनर का पानी खेतों में घुसा, 100 बीघा रबी की फसल जलमग्न,छिरका गांव में 12 से अधिक किसानों की चना, मसूर, राई और अलसी की फसल बर्बाद होने की आशंका, किसानों ने मुआवजे की मांगहमीरपुर :जिला पोषण समिति की बैठक में पोषण कार्यक्रमों की हुई समीक्षाहमीरपुर :सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत कलेक्ट्रेट से निकाली गई जनजागरूकता वाहन रैलीभगवान श्रीराम के अवतार के प्रमुख कारणों का किया वर्णन, जय-विजय और नारद मोह की कथा सुनकर भाव-विभोर हुए श्रद्धालुरैंकिंग नहीं, जनता को मिली सुविधाओं से तय हो डिंडौरी का विकास,अधिवक्ता सम्यक जैन ने प्रदेश के मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव को लिखा पत्रजिला पंचायत राज अधिकारी के विभागीय कार्यप्रणाली पर उठे सवालचंद्रशेखर आजादनगर पुलिस ने 1,380 बल्क लीटर अवैध बीयर की पेटियां जप्त कींपंचायती राज विभाग में दो वर्षों से अटकी भ्रष्टाचार की जांच5 माह से कार्यालय की धूल फांक रही भ्रष्टाचार से संबंधित सशपथ जांच की शिकायतहमीरपुर :जल जीवन मिशन के तहत ग्राम गहरौली में चलाया गया ‘टुल्लू हटाओ अभियान’हमीरपुर :माइनर का पानी खेतों में घुसा, 100 बीघा रबी की फसल जलमग्न,छिरका गांव में 12 से अधिक किसानों की चना, मसूर, राई और अलसी की फसल बर्बाद होने की आशंका, किसानों ने मुआवजे की मांगहमीरपुर :जिला पोषण समिति की बैठक में पोषण कार्यक्रमों की हुई समीक्षाहमीरपुर :सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत कलेक्ट्रेट से निकाली गई जनजागरूकता वाहन रैलीभगवान श्रीराम के अवतार के प्रमुख कारणों का किया वर्णन, जय-विजय और नारद मोह की कथा सुनकर भाव-विभोर हुए श्रद्धालुरैंकिंग नहीं, जनता को मिली सुविधाओं से तय हो डिंडौरी का विकास,अधिवक्ता सम्यक जैन ने प्रदेश के मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव को लिखा पत्रजिला पंचायत राज अधिकारी के विभागीय कार्यप्रणाली पर उठे सवालचंद्रशेखर आजादनगर पुलिस ने 1,380 बल्क लीटर अवैध बीयर की पेटियां जप्त कींपंचायती राज विभाग में दो वर्षों से अटकी भ्रष्टाचार की जांच5 माह से कार्यालय की धूल फांक रही भ्रष्टाचार से संबंधित सशपथ जांच की शिकायत
A2Z सभी खबर सभी जिले की

विशाल चट्टानों को काटकर बनाई गई गुफाओं की अद्भुत रॉक-कट स्थापत्य कला का अवलोकन

विशाल चट्टानों को काटकर बनाई गई गुफाओं की अद्भुत रॉक-कट स्थापत्य कला का अवलोकन
WhatsApp Facebook


जहानाबाद। प्रख्यात लेखिका, समाजसेवी और राज्यसभा सांसद सुधा मूर्ति ने जिले की ऐतिहासिक बराबर गुफाओं का भ्रमण किया। उन्होंने इस दौरान प्राचीन शैलकृत स्थापत्य कला, निर्माण तकनीक और गुफाओं के ऐतिहासिक महत्व को करीब से देखा और उसकी सराहना की।

सुधा मूर्ति के आगमन पर अपर समाहर्ता, विभागीय जांच विनय कुमार सिंह ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। भ्रमण के दौरान, उन्होंने विशाल चट्टानों को काटकर बनाई गई गुफाओं की अद्भुत रॉक-कट स्थापत्य कला का अवलोकन किया। गुफाओं की दीवारों पर आज भी मौजूद दर्पण जैसी चमकदार पॉलिश और भीतर उत्पन्न होने वाले विशिष्ट ध्वनि एवं प्रतिध्वनि प्रभाव ने उन्हें विशेष रूप से प्रभावित किया।

उन्होंने कहा कि बराबर गुफाएं प्राचीन भारत की उन्नत इंजीनियरिंग, वैज्ञानिक सोच और अद्भुत शिल्प कौशल का उत्कृष्ट उदाहरण हैं। हजारों वर्ष पुरानी इस विरासत की स्थापत्य विशेषताएं आज भी लोगों को आकर्षित करती हैं। बराबर गुफाओं के ऐतिहासिक, पुरातात्विक और स्थापत्य महत्व से प्रभावित होकर सुधा मूर्ति ने इसे यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल में शामिल करने की अपील की। उन्होंने आगे कहा कि यूनेस्को में शामिल होने से भारत की इस अमूल्य विरासत को वैश्विक स्तर पर व्यापक पहचान मिलेगी।


जिला प्रशासन ने भी देश-दुनिया के गणमान्य व्यक्तियों, इतिहासकारों, शोधकर्ताओं, विद्यार्थियों, पर्यटकों और विरासत प्रेमियों से बराबर गुफाओं का भ्रमण करने की अपील की है। प्रशासन का लक्ष्य इस ऐतिहासिक धरोहर के सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व को व्यापक स्तर पर प्रचारित कर इसकी पहचान को मजबूत करना है। अवसर पर अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, जिला कला और संस्कृति पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।