मैहर। जायन्ट्स ग्रुप ऑफ मैहर के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन शनिवार, 22 अगस्त 2026 को सरला पैलेस, पेट्रोल पंप के सामने, कटनी रोड, मैहर में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन फेडरेशन-7, जायन्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन मुंबई से संबद्ध जायन्ट्स ग्रुप ऑफ मैहर के सौजन्य से किया गया है। समारोह की मुख्य अतिथि फेडरेशन-7 की अध्यक्ष श्रीमती दीपिका शर्मा रही, कार्यक्रम की अध्यक्षता जायन्ट्स ग्रुप ऑफ मैहर के संरक्षक श्री सतविन्दर सिंह सरना जी, शपथ अधिकारी के रूप में फेडरेशन-7 के यूनिट-1 डायरेक्टर श्री बसंत शर्मा जी उपस्थित रहें। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में जायन्ट्स ग्रुप ऑफ सतना सुपर किंग के अध्यक्ष डॉ. हेमन्त कुमार डेनियल जी मौजूद रहें। समारोह में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम को लेकर जायन्ट्स ग्रुप के सदस्यों में उत्साह का माहौल है। आयोजकों ने सभी गणमान्य नागरिकों एवं सदस्यों से समारोह में उपस्थित होकर कार्यक्रम की गरिमा बनाया । कार्यक्रम मे जायन्टस आफ ग्रूप मैहर के अध्यक्ष नीरज गर्ग जी, प्रशासनिक संचालक अजय मिश्राजी, प्रशासनिक वित्त संचालक राजेश अग्रवाल जी उपाध्यक्ष इंटरनल अशोक सिंहजी उपाध्यक्ष एक्सटर्नल जयंत जैन जी उपाध्यक्ष प्रोजेक्ट बी.एल. अग्रवाल जी एवं उपाध्यक्ष ऑफिशियल श्रीमती शोभा मिश्रा जी सहित पूरी टीम ने जिसमे नरेश पटेल जी, सुनील जैन जी जितेश जैन जी ,रविशंकर तिवारी जी, मनोज रजक जी, श्रीमती रंजना सोनी जी अभिषेक त्रिपाठी जी शैंकी अग्रवाल जी नीरज लाला जी अभिषेक पाण्डेय जी सुबोध जैन जी एवं संतोष गंगवानी जी सहित अन्य सदस्यो ने शपथग्रहण किया ।तथा कहा कि हम सभी ग्रूप के उद्देश्यो को पूरा करने मे सहयोगात्मक भूमिका निर्वहन करने का निर्णय लिया ।