डिंडौरी कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास, मेंहदवानी का निरीक्षण कर छात्राओं से आत्मीय संवाद किया। उन्होंने छात्राओं से उनकी पढ़ाई, छात्रावास में उपलब्ध सुविधाओं तथा भविष्य की योजनाओं के संबंध में जानकारी ली और उन्हें नियमित अध्ययन, अनुशासन एवं अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
कलेक्टर श्रीमती भदौरिया ने छात्रावास में छात्राओं को उपलब्ध कराई जा रही पोषण, शिक्षा एवं अन्य आवश्यक सेवाओं की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को छात्राओं की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखते हुए छात्रावास की व्यवस्थाओं को और बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक वातावरण एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।
इस दौरान कलेक्टर श्रीमती भदौरिया ने छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए नशामुक्ति का संदेश दिया तथा उन्हें नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलाई।