मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
गुड मॉर्निंग देवरिया के तहत महिलाओं को पुलिस ने दिया सुरक्षा का भरोसा।हमीरपुर :आईजीआरएस वाले गांवों में होगी चौपाल, रिपोर्ट न देने पर तय होगी जिम्मेदारी, गांववार बनेगी स्थायी कार्ययोजनाहमीरपुर :11 पेटी अवैध देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तारचुनार में फिर गरजी दबंगई! दो गुटों में खूनी भिड़ंत17 सितंबर को मनावर विधानसभा में होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रमगणेश पंडाल में DJ साउंड बढ़ाने को लेकर विवाद, युवक की चाकू मारकर हत्याचाचरिया में शराब परिवहन का मामला, वाहन पकड़ा; पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल!सीतापुर में फिर गौवंश वध का मामला, जंगल में गाय काटते दो आरोपी पकड़े गए जिला ब्यूरोचीफ रवि गोस्वामी सरगुजा, सीतापुर। सीतापुर थाना क्षेत्र से लगे सरगा जंगल में कथित रूप से दो गाआस्था और उल्लास के साथ श्री गणपति पूजन उत्सव की शुरुआतशाहपुरा में हुई हिंदू संगठनों की समीक्षा बैठक में नए पदाधिकारियों की घोषणागुड मॉर्निंग देवरिया के तहत महिलाओं को पुलिस ने दिया सुरक्षा का भरोसा।हमीरपुर :आईजीआरएस वाले गांवों में होगी चौपाल, रिपोर्ट न देने पर तय होगी जिम्मेदारी, गांववार बनेगी स्थायी कार्ययोजनाहमीरपुर :11 पेटी अवैध देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तारचुनार में फिर गरजी दबंगई! दो गुटों में खूनी भिड़ंत17 सितंबर को मनावर विधानसभा में होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रमगणेश पंडाल में DJ साउंड बढ़ाने को लेकर विवाद, युवक की चाकू मारकर हत्याचाचरिया में शराब परिवहन का मामला, वाहन पकड़ा; पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल!सीतापुर में फिर गौवंश वध का मामला, जंगल में गाय काटते दो आरोपी पकड़े गए जिला ब्यूरोचीफ रवि गोस्वामी सरगुजा, सीतापुर। सीतापुर थाना क्षेत्र से लगे सरगा जंगल में कथित रूप से दो गाआस्था और उल्लास के साथ श्री गणपति पूजन उत्सव की शुरुआतशाहपुरा में हुई हिंदू संगठनों की समीक्षा बैठक में नए पदाधिकारियों की घोषणा
क्राइममथुरा

मथुरा राजकीय बालिका संरक्षण गृह में 14 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध मौत, दो संवासिनियों पर हत्या का संदेह

मथुरा राजकीय बालिका संरक्षण गृह में 14 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध मौत, दो संवासिनियों पर हत्या का संदेह
WhatsApp Facebook

(संवाददाता मुकेश अग्रवाल मांट)

​मथुरा। वृंदावन थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय बालिका संरक्षण गृह में एक 14 वर्षीय संवासिनी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज व प्राथमिक जांच के आधार पर संरक्षण गृह में रह रही दो अन्य किशोरियों (उम्र लगभग 15 वर्ष) की भूमिका संदिग्ध पाई गई है। मृत बालिका जिस कमरे में रह रही थी, उसके अटैच्ड बाथरूम में वह दो अन्य बालिकाओं के साथ गई थी। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, कुछ समय बाद दोनों अन्य बालिकाएं तो बाथरूम से बाहर निकलती दिखीं, लेकिन मृत किशोरी बाहर नहीं आई। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संस्था प्रमुख की तहरीर पर संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत करने की प्रक्रिया जारी है। मामले की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए मजिस्ट्रेटी जांच हेतु पत्राचार किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) मथुरा एवं जिलाधिकारी (DM) ने घटनास्थल का स्थलीय निरीक्षण कर अन्य संवासिनियों से जानकारी जुटाई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दोनों संदिग्ध किशोरियों से पूछताछ की गई है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट, परिस्थितिजन्य साक्ष्यों और मजिस्ट्रेटी जांच के आधार पर अमल में लाई जाएगी।