A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर में पिस्टल लहराकर डांस, वीडियो वायरल

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

हमीरपुर शहर में एक युवक का हाथ में पिस्टल लेकर डांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो शहर कोतवाली क्षेत्र के एक प्रतिष्ठित रेस्टोरेंट का है, जहां पार्टी के दौरान युवक खुलेआम पिस्टल लहराता नजर आया।

वीडियो सामने आने के बाद लोगों में दहशत का माहौल बन गया है और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। रेस्टोरेंट में हथियार लेकर प्रवेश और उसका प्रदर्शन किए जाने को लेकर भी गंभीर चिंताएं जताई जा रही हैं।

Related Articles

मामले के तूल पकड़ने के बाद संबंधित रेस्टोरेंट की भूमिका पर भी जांच की मांग उठ रही है। पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है और आवश्यक कार्रवाई की बात कही है।

नोट: वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं की गई है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!