
छपरा :-
जिले के नवनियुक्त जिला शिक्षा पदाधिकारी निशांत किरण का परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष समरेंद्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में बुधवार को भव्य स्वागत किया गया। शिक्षकों ने फूल-माला और पुष्पगुच्छ भेंट कर नए डीईओ का अभिनंदन किया।

इस अवसर पर शिक्षक नेता समरेंद्र बहादुर सिंह ने डीईओ के समक्ष जिले के शिक्षा विभाग की विभिन्न लंबित समस्याओं को उठाया। उन्होंने मढ़ौरा, सोनपुर, एकमा, जलालपुर सहित कई प्रखंडों के शिक्षकों का बकाया अंतर वेतन भुगतान, कालबद्ध प्रोन्नति, राघवेंद्र शर्मा बनाम बिहार सरकार के जजमेंट के क्रियान्वयन तथा कई शिक्षकों के वेतन भुगतान की समस्या शीघ्र सुलझाने की मांग की। डीईओ निशांत किरण ने शिक्षकों को भरोसा दिलाया कि सभी विभागीय कार्य पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ पूरे किए जाएंगे। शिक्षकों की समस्याओं पर प्राथमिकता से विचार कर समाधान कराया जाएगा।

इस मौके पर शिक्षक नेता संजय यादव, सत्यनारायण साह, विनोद राय, इंद्रजीत महतो, हवलदार मांझी,निजाम अहमद,अनुज यादव,रणजीत सिंह,अंकित सिंह,फिरोज इकबाल,पंकज प्रकाश सिंह,विनायक यादव,संतोष कुमार सिंह,अनिल दास,मंटू मिश्रा,जिंतेंद्र सिंह समेत कई शिक्षक उपस्थित रहे।