A2Z सभी खबर सभी जिले की

बस्ती – पत्रकार प्रेस ऑफ इंडिया के जिला अध्यक्ष संदीप कुमार निषाद ने जन्मदिन पर बच्चों को बांटीं किताबें, मेधावी छात्र हुए पुरस्कृत

गौर- विकासखंड गौर के अंतर्गत ग्राम पंचायत कलिगड़ा में समाजसेवी एवं पत्रकार प्रेस ऑफ इंडिया के जिला अध्यक्ष संदीप कुमार निषाद ने अपने जन्मदिन के अवसर पर प्राथमिक विद्यालय कलिगड़ा के छात्र-छात्राओं को शैक्षिक सामग्री वितरित की। इस दौरान बच्चों को कॉपी, पेंसिल, पेन और बाल पहाड़ा सहित विभिन्न किताबें प्रदान की गईं।
कार्यक्रम में वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस पहल से बच्चों में पढ़ाई के प्रति उत्साह बढ़ा और उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली।
संदीप कुमार निषाद ने कहा कि उनका उद्देश्य गरीब और असहाय बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाना है। उन्होंने यह भी कहा कि हर वर्ष इसी प्रकार बच्चों को सम्मानित करने का कार्य जारी रहेगा।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने समाजसेवी के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर विजय सेन यादव, सुनीता यादव, हरिश्चंद्र मौर्य, शिक्षक मयंक शुक्ला, रसोइया कलावती, शांति, तथा समाजसेवी सुखदेव निषाद, कमलेश निषाद, राजू निषाद सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!