

बस्ती- जनपद के थाना सोनहा क्षेत्र में जमीन व पारिवारिक बंटवारे को लेकर चल रहे विवाद में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए 8 लोगों का चालान किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, विवाद बढ़ने और शांति भंग की आशंका के चलते पुलिस ने मौके पर पहुंचकर 2 पुरुषों और 6 महिलाओं सहित कुल 8 लोगों को हिरासत में लिया। सभी के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए चालान कर दिया गया।
- यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक श्यामाकान्त सिंह के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी रुधौली कुलदीप सिंह यादव के निर्देशन में थाना प्रभारी महेश सिंह की टीम द्वारा की गई।
पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय तहसील भानपुर भेज दिया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले तत्वों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।