कटनी

गरीब आदिवासियों के घरों पर टूटा खनन माफिया का कहर, घर में घुसकर महिला पुरुषों को बेदम पीटा, अवैध उत्खनन का वीडियो बनाना हुआ जानलेवा, कुठला के कन्हवारा में माफिया ने की हद पार

कटनी। कटनी जिले का कुठला थाना क्षेत्र यहां पर सक्रिय खनन माफियाओं के कारण हमेशा ही चर्चा में रहता है। थाना क्षेत्र में मौजूद खनिज संपदा का अवैध उत्खनन करने वाले लोग उत्खनन की राह में रोड़ा बनने वालों को ठिकाने लगाने से भी नहीं चूकते।

Oplus_16908288

मिलीभगत के कारण बेखौफ हो चुके खनन माफिया के हौसले अब इतने बढ़ चुके है की वे अपने रास्ते का कांटा बनने वाले मासूम गरीब आदिवासियों को डराने धमकाने मारने पीटने से परहेज नहीं करते।

खनन माफिया इतने बेखौफ हो भी तो क्यों न, अब इस गोरखधंधे को सत्ता पक्ष के कद्दावर नेताओं के साथ साथ जिम्मेदार अधिकारियों का संरक्षण जो प्राप्त है l

एक ऐसी ही घटना बीती देर रात लगभग 2 बजे कुठला थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम कन्हवारा में घटित हुई। यहां पर सक्रिय खनन माफिया और उसके साथियों ने गरीब आदिवासी परिवारों के ऊपर ऐसा कहर बरपाया कि सबके सब दहशत में है।

Related Articles
Oplus_16908288

बीती रात खनन माफिया की दबंगई और बेरहमी से मारपीट का शिकार हुए आधा दर्जन से अधिक आदिवासी आज अपनी पीड़ा लेकर कुठला थाने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पुलिस एवं मीडिया के सामने जो कुछ कहा उसे सुनकर वहां मौजूद सभी लोगों के होश उड़ गए।

Oplus_16908288

कन्हवारा निवासी गुड्डा दहिया, सुखदेव प्रसाद कोल उसकी पत्नी केश कली कोल एवं एक अन्य युवक गोरेलाल कोल ने बताया कि बीती 14, 15 मार्च की दरमियानी रात लगभग 2 बजे। जटवारा निवासी दीपक परिहार, चाका निवासी लखन साहू, डिठवारा निवासी कुलदीप त्रिपाठी सहित लगभग एक दर्जन बदमाशों ने उनके घर में घुसकर उनके साथ बेरहमी से मारपीट की।

थाने में मौजूद थाना प्रभारी एवं मीडिया को जानकारी देते हुए पीड़ितों ने कहा कि कन्हवारा के समीप वन विभाग से लगी जमीन पर लंबे समय से आयरन ओर, बॉक्साइट एवं मुरूम का अवैध उत्खनन जारी है।

होली के कुछ दिनों पहले मारपीट का शिकार हुए उक्त पीड़ितों में से कुछ लोगों ने अवैध उत्खनन स्थल का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया के एक दो ग्रुपों में वायरल किया था।

कल 14 मार्च को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव बरही में जिले वासियों के लिए खुशियों की सौगात लेकर पहुंचे थे। मुख्यमंत्री जिले वासियों को सौगात देकर शायद चैन की नींद भी नहीं सो पाए होंगे, तब तक जिले में एक खनन माफिया ने एक ऐसी भयावह घटना को अंजाम दे दिया जिसने पूरे सिस्टम की पोल खोल दी।

पीड़ितों का कहना है कि लगभग एक दर्जन दबंग उनके घर पर कहर बनकर टूटे। दबंगों ने एक के बाद एक लगभग तीन-चार घरों में घुसकर महिला एवं पुरुषों के साथ बेरहमी से मारपीट की।

अपने साम्राज्य का गरीब आदिवासियों को खौफ दिखाते हुए दबंगों ने दो माह की गर्भवती महिला को भी नहीं छोड़ा, उसे भी दबंगों ने जमीन पर उठाकर पटक दिया। एक युवक को तो इस कदर पीटा कि उसकी पूरी की पूरी पीठ लाल हो चुकी है।

मारपीट का शिकार हुए पीड़ितों ने आप बीती सुनते हुए कहा कि जब यह घटना हुई वे सभी अपने घरों में चैन की नींद सोए थे। लेकिन इसी बीच क्षेत्र के कुछ दबंगों ने अपने साथ एक दर्जन बदमाशों को लेकर उनके घर पर धावा बोल दिया।

एक युवक को तो अपने साथ चार पहिया वाहन में दबंग जबरदस्ती अवैध उत्खनन स्थल पर ले गए और वहां पर उसकी बेरहमी से मारपीट करते हुए कहीं भी शिकायत न करने की हिदायत दी

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!