
कटनी से जिला संवाददाता आशीष दुबे
कटनी में गौ सेवक करण मिश्रा को फोन पर जान से मारने की धमकी, एसपी से सुरक्षा और कार्रवाई की मांग
कटनी जिले में गौ सेवा से जुड़े करण मिश्रा कार्यकर्ता को फोन पर जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। इस संबंध में गौ मां हिन्दू सेवा संगठन से जुड़े गौ सेवक करण मिश्रा ने पुलिस अधीक्षक कटनी को लिखित आवेदन देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

शिकायतकर्ता ने अपने आवेदन में बताया कि महाशिवरात्रि के अवसर पर करण मिश्रा आश्रम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान रात करीब 11:35 बजे मोबाइल नंबर से उसके फोन पर कॉल आया। कॉल करने वा

ले व्यक्ति ने उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी।
पीड़ित के अनुसार आरोपी ने फोन पर कहा कि यदि उसकी बात नहीं मानी गई तो इसका अंजाम बुरा होगा। गौ सेवक का कहना है कि इसी नंबर से पहले भी कई बार धमकी भरे कॉल आ चुके हैं, जिससे वह और उसका परिवार दहशत में है।
इस मामले को लेकर गौ मां हिन्दू सेवा संगठन के पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले की गंभीरता से जांच कराने, आरोपी की पहचान कर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने तथा गौ सेवक करण मिश्रा और उसके परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है।
संगठन का कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे इस मुद्दे को लेकर आगे आंदोलन करने पर भी विचार करेंगे
