कटनी

नगर निगम प्रशासन के प्रयासों से स्ट्रीट वेंडर्स को पीएम स्वनिधि योजना का लाभ प्राप्त करने की राह हो रही आसान 25 दिनों मे 442 हितग्राही हुए लाभान्वित गुरुवार को वार्ड क्रमांक 1 में शिविर आयोजित

नगर निगम प्रशासन के प्रयासों से स्ट्रीट वेंडर्स को पीएम स्वनिधि योजना का लाभ प्राप्त करने की राह हो रही आसान 25 दिनों मे 442 हितग्राही हुए लाभान्वित गुरुवार को वार्ड क्रमांक 1 में शिविर आयोजित

नगर निगम प्रशासन के प्रयासों से स्ट्रीट वेंडर्स को पीएम स्वनिधि योजना का लाभ प्राप्त करने की राह हो रही आसान

25 दिनों मे 442 हितग्राही हुए लाभान्वित

गुरुवार को वार्ड क्रमांक 1 में शिविर आयोजित

कटनी ( 25 फरवरी ) – निगम प्रशासन द्वारा शासन की महत्वपूर्ण प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का लाभ प्रदान कर नगर के स्ट्रीट वेंडर्स के व्यवसाय को सुदृढ़ कर उन्हे आत्मनिर्भर बनाने की दिशा मे किये जा रहे प्रभावी प्रयासों के फलस्वरूप नगर के स्ट्रीट वेंडरों को योजना को योजना का लाभ प्राप्त करने की राह आसान हो रही है।

Related Articles
Oplus_16908288

सिटी मिशन मैनेजर यश रजक ने बताया कि निगम प्रशासन द्वारा योजना से प्रत्येक पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने हेतु वार्डवार शिविरों के आयोजन के अलावा पात्र वेंडर्स की पहचान कर योजना की जानकारी प्रदान की जा रही है। वहीं इस कार्य में संलग्न टीम द्वारा हितग्राहियों के दस्तावेजों के त्वरित सत्यापन तथा बैंकिंग प्रक्रियाओं के सुचारू संचालन की दिशा विशेष ध्यान दिया जाकर हितग्राहियों को समयबद्ध वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने के प्रयास जारी है।

Oplus_16908288

विगत 25 दिनों मे 442 हितग्राही हुए लाभान्वित

सिटी मिशन मैनेजर एनयूएलएम श्री यश रजक ने बताया कि निगम प्रशासन की सक्रिय पहल एवं सतत समन्वय के परिणामस्वरूप योजना के तहत फरवरी माह में 1 फरवरी से 25 फरवरी तक 442 हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा चुका है। जिसमें 15 हजार ऋण स्वीकृति के 117 प्रकरण, 25 हजार रुपये के ऋण स्वीकृति के 262 प्रकरण तथा 50 हजार रुपये की ऋण स्वीकृति के 63 प्रकरण शामिल है।

Oplus_16908288

इस पहल से न केवल वेंडर्स की आजीविका को बल मिला रहा है, बल्कि नगरीय अर्थव्यवस्था को भी सकारात्मक गति प्राप्त हुई है। नगर पालिका निगम कटनी द्वारा वर्तमान समय में भी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु वार्डवार शिविरों का आयोजन किया जाकर पात्र हितग्राहियों को योजना से जोड़ने एवं अधिकाधिक वेंडर्स तक लाभ पहुंचाने के प्रयास अनवरत जारी है।

गुरुवार को वार्ड क्रमांक 1 में शिविर आयोजित

Oplus_16908288

सिटी मिशन मैनेजर ने जानकारी देते हुए बताया कि हितग्राहियों को योजना से लाभान्वित करने के उद्देश्य से गुरुवार 26 फरवरी को बाल गंगाधर तिलक वार्ड क्रमांक 1 में मंडी गेट के सामने पार्षद कार्यालय के पास शिविर का आयोजन किया जाकर हितग्राहियों को लाभान्वित करने की कार्यवाही की जायेगी। हितग्राहियों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर स्थल पहुंचकर योजना का लाभ प्राप्त करने का आग्रह किया गया है।

यहां करें संपर्क

नगर निगम ने सभी पात्र स्ट्रीट वेंडरों से अपील की है कि वे निगम कार्यालय के कक्ष क्रमांक 63 के राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन कार्यालय में संपर्क कर योजना का अधिक से अधिक लाभ प्राप्त करें। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को बिना गारंटी के ऋण सुविधा प्रदान की जाती है, जिससे वे अपने छोटे व्यवसाय को पुनः सशक्त कर आत्मनिर्भर बन सकें।

 

कटनी से जिला संवाददाता आशीष दुबे की रिपोर्ट

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!