A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :डी-29गैंग का आतंक बरकरार, खेतिहर मजदूर से ट्रैक्टर छीना

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा हमीरपुर। कस्बे सहित क्षेत्र में आतंक का पर्याय बन चुके डी-29गैंग पर दर्जनों मुकदमे दर्ज होने के बाद भी उनकी हनक कम नहीं हो रही है। उनके द्वारा खेतिहर मजदूर से ट्रैक्टर छीनने के साथ ही एक लाख से अधिक रुपये भी वसूलने के आरोप लगे हैं जिसको लेकर पीडित ने कोतवाली में शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है।

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम परछा निवासी भोलू पुत्र रमजान ने कोतवाली में शिकायती पत्र देकर बताया कि गांव के दबंग माफिया और डी-29गैंग संचालक मुईन उददीन जुम्मू और आफताब ने उसे खेत जोतने के लिए चौदह हजार रुपये दिए थे जिसपर उसने उनके खेतोँ की जुताई की लेकिन एक खेत में नमी अधिक होने के कारण जुताई नहीं हो सकी। उसी बात से नाराज उक्त लोग उससे रुपये वापस करने की धमकी देने लगे और चौदह हजार के ब्याज सहित साठ हजार रुपये ले लिए।

Related Articles

पीडित ने बताया कि उसके बाद उक्त लोगों ने उसका असलहों के बल पर धमकी देकर उसका ट्रैक्टर छीन लिया और खन्ना थाना क्षेत्र के सिरसी निवासी कुलदीप सिंह पुत्र अज्ञात के घर पहुंचा दिया। पीडित ने बताया कि जब वह सिरसी कुलदीप के घर पहुंचा तो उक्त कुलदीप ने उससे ब्याज के रूप में सत्तर हजार रुपये ले लिए और गाली तथा धमकी देकर भगा दिया। पीडित ने बताया कि वह उसी ट्रैक्टर से कमाई कर परिवार चलाता था और उक्त लोग माफिया तथा गिरोह बंद अपराधी हैं जो लगातार धमकी दे रहे हैं। पीडित ने कोतवाली में शिकायती पत्र देकर कठोर कार्यवाही की मांग की है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!