A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:क्षेत्र पंचायत से बनने वाले नाले का किया शुभारम्भ

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत 

सुमेरपुर हमीरपुर। देवगांव के वाशिंदों को जल भराव से मुक्ति दिलाने के लिए पत्योरा मार्ग किनारे करीब 50 लाख की लागत से क्षेत्र पंचायत ने नाला निर्माण का कार्य शुरू कराया है। सोमवार को ब्लॉक प्रमुख जयनारायण सिंह यादव ने विधि विधान के साथ पूजन करके कार्य का शुभारंभ किया।।

तीन वर्ष पूर्व सुमेरपुर से पत्योरा तक लोनिवि ने आरसीसी मार्ग का निर्माण कराया गया था। इसके बनने से देवगांव के अंदर जल भराव की समस्या खड़ी हो गई थी। लोनिवि के नाला बनवाने से हाथ खड़े कर देने से समस्या गंभीर हो गई थी। ग्रामीणों ने ब्लॉक प्रमुख से समस्या के निदान की गुहार लगाई थी। इस पर ब्लॉक प्रमुख ने क्षेत्र पंचायत के बजट से गांव के सड़क के दोनों ओर नाला निर्माण में करीब 50 लाख की धनराशि खर्च कर रही है। सोमवार को ब्लॉक प्रमुख जयनारायण सिंह यादव ने विधि विधान के साथ पूजन करके कार्य का शुभारंभ किया। इस मौके पर प्रधान जितेंद्र खरे,सिमनौड़ी के पूर्व प्रधान अरुण कुमार सोनकर आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!