A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:सिपाही पर हमला करने वाले चार महिलाओं सहित पांच और गिरफ्तार

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत 

कुरारा,हमीरपुर।थाना क्षेत्र के उमराहट गांव में दो दिसंबर

को पुलिस कर्मी जानलेवा हमला कर मरणासन्न कर देने के मामले में पुलिस ने

Related Articles

चार आरोपी महिलाओं सहित एक पुरुष

आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। वही एक महिला के निशान

देही पर हाथ पैर बांधने वाली रस्सी बरामद की है।

क्षेत्र के उमराहट गांव में दो दिसंबर को पुरवा में झगड़े की शिकायत पर गए पुलिस कर्मी के साथ दबंगों ने जानलेवा

हमला कर मरणासन्न कर दिया था। तब से कानपुर में सिपाही आशीष मौर्या जीवन के लिए संघर्ष कर रहा है। अभी उसकी हालत में सुधार नहीं हो पा रहा है

थान पुलिस द्वारा लगातार आरोपियों की

गिरफ्तारी की जा रही है। आज रस्सी से

आशीष के हाथ पैर बांधने वाली महिला

श्याम कली पत्नी दुर्गा उर्फ दुर्गा चरण को

महिला पुलिस ने गिरफ्तार कर उसकी निशान देही पर एक अदद रस्सी बरामद की गई। इसके अतिरिक्त उर्मिला पत्नी रामप्रकाश, निवासी हरदौली थाना सजेती जनपद कानपुर हाल निवासी उमराहट,बंदना पत्नी सुरेश निषाद, उमराहट, पुष्पा पत्नी शैलेंद्र पुत्री दुर्गा उर्फ दुर्गाचरण, निवासी सिमरा थाना कुरारा हाल मुकाम उमराहट , तथा रमाकांत पुत्र पंचम को पुलिस ने खेत से

गांव के बाहर गिरफ्तार कर न्यायालय में

पेश किया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक रामआसरे सरोज, उपनिरीक्षक अशर्फी लाल , अजय वर्मा,

तथा कांस्टेबल कृष्ण कुमार, कौशल झा,

अभिषेक कुमार, आकाश पटेल, तथा महिला कांस्टेबल ऋचा यादव, खुशबू मौजूद रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!