A2Z सभी खबर सभी जिले की

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने नेता प्रतिपक्ष जूली की माता जी के निधन पर काठूवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

पार्थिव देह पर पुष्प अर्पित कर अंतिम संस्कार में हुए शामिल, शोकाकुल परिवार को दी सांत्वना, विभिन्न जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी शनिवार को राजस्थान विधानसभा नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की माता जी के निधन पर संवेदना व्यक्त करने हेतु कोटपूतली-बहरोड़ के ग्राम काठूवास पहुंचे।

 

देवनानी ने स्वर्गीय माता जी के पार्थिव देह पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनकी दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की एवं अंतिम संस्कार में शामिल हुए। उन्होंने  टीकाराम जूली सहित शोकाकुल परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की और उन्हें सांत्वना दी ।

Related Articles

इस दौरान पूर्व मुख्यमन्त्री अशोक गहलोत, वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री( स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा सहित वर्तमान एवं पूर्व मंत्रीगण, विधायकगण, स्थानीय जनप्रतिनिधि, परिवारजन एवं आमजन मौजूद रहे।

Show More
Check Also
Close
Back to top button