


अंजड़/बड़वानी
रवि शिमले रिपोर्टर
किसान मोहन परमार द्वारा 25 क्विटल लौकी व्यापारी विष्णु दरबार मंडवाड़ा को बेची थी। दरबार द्वारा अशोक बरफा नामक व्यापारी को 25 क्विटल लौकी बेची गई। अशोक द्वारा लौकी की पन्नीया पिक अप वाहन में लोड की गई। लोड करने के बाद व्यापारी द्वारा मॉल में क्वालिटी की कमी बताकर मॉल को पिक अप वाहन से वापस नीचे फेक दिया गया। मॉल को तहस नहस कर दिया। व्यापारी को कहा गया कि मेरा मॉल जैसा था वैसा कर के पन्नियों में भर दे नहीं तो पैसे देना पड़ेगा। व्यापारी अशोक बरफा द्वारा दादा गिरी की गई और किसान को उसकी दुकान ग्राम बोरलाय में बुलाकर मोहन परमार पर व्यापारी द्वारा पीछे से सिर पर हमला कर दिया गया। उसके बाद किसान द्वारा किसान संघ के साथ अंजड़ थाने पर जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। ऐसे व्यापारी को जेल होनी चाहिए। आज इस किसान के साथ हुआ कल दूसरे के साथ भी हो सकता है।
