A2Z सभी खबर सभी जिले की

जनसुनवाई : कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ ने 66 आवेदकों की समस्याएं सुनीं

समय-सीमा में निराकरण के दिए निर्देश, विभिन्न विभागों के अधिकारी रहे मौजूद

जनसुनवाई : कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ ने 66 आवेदकों की समस्याएं सुनीं
संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश
समय-सीमा में निराकरण के दिए निर्देश, विभिन्न विभागों के अधिकारी रहे मौजूद
पांढुरना -राज्य शासन के साप्ताहिक जनसुनवाई कार्यक्रम के अंतर्गत आज मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय पांढुर्णा के सभाकक्ष में जनसुनवाई आयोजित की गई। इस दौरान कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों सहित दूरस्थ अंचलों से आए 66 आवेदकों की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित विभागों को त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के निर्देश दिए।


जनसुनवाई में नागरिकों द्वारा भूमि सीमांकन, प्रधानमंत्री आवास योजना, भू-अधिकार पट्टा, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना, खसरा-नक्शा दुरुस्तीकरण, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि सहित विभिन्न विषयों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए गए।
कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने प्रत्येक प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी आवेदनों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए तथा हितग्राहियों को समय पर राहत प्रदान की जाए।


जनसुनवाई में अपर कलेक्टर श्री नीलमणि अग्निहोत्री, संयुक्त कलेक्टर सुश्री नेहा सोनी, डिप्टी कलेक्टर सुश्री प्रेक्षा पाठक, सीईओ जनपद श्रीमती बंदू सूर्यवंशी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
प्रशासन आमजन की समस्याओं के समाधान हेतु सतत प्रतिबद्ध है।

Related Articles
Show More
Check Also
Close
Back to top button