A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :खैरी गांव में मनरेगा फर्जी हाजरी का पुख्ता सबूत, बिना काम के NMMS ऐप से भरी गई उपस्थिति

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा (हमीरपुर)।मौदहा ब्लॉक के खैरी गांव में मनरेगा योजना में फर्जीवाड़े के ठोस सबूत सामने आए हैं। मनरेगा की आधिकारिक वेबसाइट (mnregaweb4.nic.in) पर उपलब्ध NMMS ऐप के रिकॉर्ड में बिना वास्तविक कार्य के मजदूरों की हाजिरी दर्ज की गई है।

वेबसाइट पर उपलब्ध विवरण के अनुसार खैरी ग्राम पंचायत में दिनांक 10 फरवरी 2026 को एक कार्य के अंतर्गत मजदूरों की उपस्थिति दिखाई गई है। रिकॉर्ड में ग्रुप फोटो अपलोड की गई है, लेकिन मौके पर न तो कोई सक्रिय कार्य होता दिख रहा है और न ही कार्य प्रगति के स्पष्ट प्रमाण मौजूद हैं।

Related Articles

NMMS ऐप से फोटो अपलोड: सुबह 09:39 बजे

10 मजदूरों को उपस्थित दिखाया गया

जबकि ग्राम प्रधान का कहना है कि आज गांव में मनरेगा का कोई कार्य नहीं हुआ। इसके बावजूद मस्टर रोल में मजदूरों को उपस्थित दिखाकर भुगतान निकालने की तैयारी की गई।प्रधान के अनुसार कच्चे कार्य हर साल जून माह के बाद ही कराए जाते हैं।आरोप है कि पूरा खेल सचिव और APO के नियंत्रण में है।

मनरेगा नियमों के अनुसार:

कार्य स्थल पर वास्तविक काम होना अनिवार्य है

दो समय की फोटो (सुबह और दोपहर) जरूरी है

बिना कार्य के हाजिरी भरना गंभीर अनियमितता है

इसके बावजूद केवल एक फोटो के आधार पर पूरी हाजिरी दर्ज कर दी गई, जो नियमों के खिलाफ है।

ग्रामीणों ने मामले की उच्चस्तरीय जांच, NMMS रिकॉर्ड की सत्यता की जांच और दोषी अधिकारियों/कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की है।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!