

सिंगरौली: कोतवाली क्षेत्र में चोरों का हौसला बुलंद, आरटीओ कार्यालय पचौर मे आरटीओ एजेंटों के कार्यालय में चोरी, कम्प्यूटर, इन्वेस्टर्स, बैटरी सहित लाखों का सामान पार।
सिंगरौली:जिले में पुलिस चोरियों व नशे को रोकने में नाकाम हो रही है आए दिन जिले के शहरी क्षेत्र में नशा व चोरी के मामले दिनोंदिन बढ़ते जा रहे हैं जिससे लोगों का पुलिस प्रशासन से भरोसा उठता जा रहा है
पुलिस लाईन पचौर मे जहां जिले के अधिकांश पुलिस रहती है वहीं शासकीय पालिटेक्निक कालेज के सामने रात में चोरों ने आरटीओ एजेंट के चार कार्यालय व आरटीओ कार्यालय के बगल में चार एजेंट कार्यालयों के ताला तोड़कर ,सीट का छप्पर तोड़कर कम्प्यूटर, इन्वेस्टर्स, बैटरी सहित लाखों का सामान पार कर गए।