A2Z सभी खबर सभी जिले की

ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से सात वर्षीय बालक की मौ**त

बेटे की मौ**त से बुझ गया घर का चिराग
कलवारी (बस्ती)। कलवारी थाना क्षेत्र के चकदहा–सुभावपुर मार्ग पर चकदहा गांव के पास बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में सात वर्षीय मासूम अभय कुमार पुत्र अजय की मौ**त हो गई। ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक के पिता अजय होमगार्ड के पद पर कार्यरत हैं तथा माता सुमन पंचायत सहायक हैं। अजय के दो बच्चे हैं, जिनमें अभय इकलौता बेटा और एक बेटी पलक है। घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
चकदहा गांव निवासी सुमन पंचायत सहायक अपने बेटे अभय को लिटिल फ्लावर स्कूल, चकदहा से स्कूटी पर बैठाकर घर वापस आ रही थीं। घर पहुंचने से कुछ ही पहले चकदहा के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से अभय गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद परिजन और आसपास के लोग आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनहरा लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृ**त घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष गजेन्द्र प्रताप सिंह तत्काल अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस ने श**व को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
श*व जब गांव पहुंचा तो मृतक के घर पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। बेटे की मौत से माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। मासूम अभय की अस

मय मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है ।

रिपोर्टर

संतोष कुमार

Related Articles

अखंड भारत न्यूज बस्ती

मो 0 9565061080ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से सात वर्षीय बालक की मौ**त

बेटे की मौ**त से बुझ गया घर का चिराग

कलवारी (बस्ती)। कलवारी थाना क्षेत्र के चकदहा–सुभावपुर मार्ग पर चकदहा गांव के पास बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में सात वर्षीय मासूम अभय कुमार पुत्र अजय की मौ**त हो गई। ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक के पिता अजय होमगार्ड के पद पर कार्यरत हैं तथा माता सुमन पंचायत सहायक हैं। अजय के दो बच्चे हैं, जिनमें अभय इकलौता बेटा और एक बेटी पलक है। घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

चकदहा गांव निवासी सुमन पंचायत सहायक अपने बेटे अभय को लिटिल फ्लावर स्कूल, चकदहा से स्कूटी पर बैठाकर घर वापस आ रही थीं। घर पहुंचने से कुछ ही पहले चकदहा के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से अभय गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद परिजन और आसपास के लोग आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनहरा लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृ**त घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष गजेन्द्र प्रताप सिंह तत्काल अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस ने श**व को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

श*व जब गांव पहुंचा तो मृतक के घर पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। बेटे की मौत से माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। मासूम अभय की असमय मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!