A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024Uncategorizedदेशनई दिल्लीबिहारसीवान

एनडीए प्रत्याशी विजयलक्ष्मी कुशवाहा ने किया नामांकन दाखिल, गाधीं मैदान में जनसभा

बिहार के दोनों डिप्टी सीएम विजय सिंह और सम्राट चौधरी, पूर्व उपमुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, चिराग पासवान, जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, लेसी सिंह, मंगल पांडे सहित तमाम बड़े नेता पहुंचे और सभी ने विजयलक्ष्मी कुशवाहा के पक्ष में मतदान करने की सबसे अपील की।

एनडीए प्रत्याशी विजयलक्ष्मी कुशवाहा ने किया नामांकन दाखिल, गाधीं मैदान में जनसभा

 

सीवान: लोकसभा की नामांकन प्रकिया शुरू है, और प्रत्याशी नामांकन दाखिला कर रहे हैं।जिले के लोकसभा सीट से एनडीए प्रत्याशी विजयलक्ष्मी कुशवाहा ने शनिवार को अपना नामांकन पर्चा जिला निर्वाचन पदाधिकारी के समक्ष दाखिल किया। उसके बाद गांधी मैदान में आशीर्वाद सभा का आयोजित किया गया।जिसमें मुख्य रूप से बिहार के दोनों डिप्टी सीएम विजय सिंह और सम्राट चौधरी, पूर्व उपमुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, चिराग पासवान, जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, लेसी सिंह, मंगल पांडे सहित तमाम बड़े नेता पहुंचे और सभी ने विजयलक्ष्मी कुशवाहा के पक्ष में मतदान करने की सबसे अपील की।
सबसे पहले सम्राट चौधरी ने जनसभा को संबोधित करते लालू परिवार के ऊपर जोरदार निशान साधा। उन्होंने कहा कि सीवान की जनता ने 2014 और 2019 में सीवान से आतंक राज को खत्म करने का काम किया। मोदी जी ने 2024 में राम लला को भव्य मंदिर में स्थापित किया। 15 वर्षों में लालू जी ने सिर्फ अपने परिवार को आरक्षण दिया जिसमें उनकी पत्नी राबड़ी देवी को मिला मुख्यमंत्री बना दिया गया।आगे कहा कि उन्होंने देखा कि मेरा बेटा क्रिकेट नहीं खेल रहा, पानी धो धोकर थक गया है, तब लालू जी ने कहा इसे उपमुख्यमंत्री बना दो। लालू के समय इतना आतंक था कि उनकी खुद की बेटी विदेश भाग गई और जब मोदी और नीतीश जी की जोड़ी स्थापित हुई तो लालू की टूरिस्ट बेटी की वापसी हुई। लालू जी की टूरिस्ट बेटी आज सारण से चुनाव लड़ रही है।
वहीं विजय सिन्हा ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राजद जब सत्ता में रहती है तब अपराध चरम पर रहता है। क्योंकि अपराधियों को संरक्षण देता है। 15 वर्षों के शासन काल की एक उपलब्धि बता दें। उनके मंत्री रामचरित्र मानस पर कमेंट कर रहे थे। जिस नियुक्ति की वो ढोल बजाते हैं तो बता दूं कि उस नियुक्ति में तेजस्वी मंत्री का सिग्नेचर ही नहीं है। जब आपके मंत्री ने सिग्नेचर ही नहीं किए तो फिर झूठा ढोल क्यों पिट रहे हैं। 5 विभाग आपके पास था जरा बता दें 5 विभागों में क्या क्या नियुक्ति कराई है।
उन्होंने कहा कि नियुक्ति के नाम पर जमीन लिखवाने वाले मामले में बेल पर हैं। देश के अंदर आतंकवाद को खत्म किया गया। दुश्मनों ने जब हमारे जवानों को शहीद किया तब हमारे जवानों ने दुश्मनों के घर में घुसकर बदला लिया। सभी भ्रष्टाचारियों को जेल भेजा गया। अपने गुरु अन्ना हजारे को ढककर सत्ता में बैठने वाले केजरीवाल आज जेल में हैं।
चिराग पासवान ने कहा कि तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अगुवाई में एनडीए का सरकार बनने जा रहा है। पिछले 10 साल से 25 करोड़ से ज्यादा लोग गरीबी रेखा से ऊपर उठकर आज मुख्य धारा से जुट गए है। आज देश में गरीबों के बीच मुफ्त में अनाज का वितरण किया जा रहा है। आज गरीबों को या सोचने को जरूरत नहीं है कि दो वक्त की रोटी कहां से आएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा देश ही नहीं दुनिया की सबसे बड़ी गरीब कल्याण योजना अपने देश में चलाई जाती है।
वहीं जीतन राम मांझी ने भी विपक्ष के ऊपर हमला बोलते हुए कहा कि आज विपक्ष के पास कोई चेहरा नहीं है। विपक्ष में जितनी भी पार्टियां हैं, सभी पार्टी के प्रमुख को प्रधानमंत्री ही बनना है। साथ ही भ्रष्टाचार के भी मुद्दे पर विपक्ष को घेरते हुए कहा कि आज सारे भ्रष्टाचारियों का एक झुंड तैयार हो गया है। अब चुनाव में तमाम प्रत्याशी मतदाता को रिझाने के लिए कोशिश कर रहे हैं, अब देखना ह़ोगा की सीवान की जनता इस बार किसे आपना ताज पहनाएंगे।

Related Articles

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!