

मौदहा हमीरपुर। मंगलवार दोपहर गरज के साथ हुई हल्की बारिश में आकाशीय बिजली गिरने से दो गोवंश की मौत हो गई। हालांकि सूचना पर पहुंचे पशु चिकित्सक ने दोनों गोवंश का पोस्टमार्टम किया है।
मंगलवार सुबह से क्षेत्र में गरज के साथ हो रही हल्की बारिश के बीच कोतवाली क्षेत्र के ग्राम करहय्या में गांव के बाहर बजरंग बली के स्थान पर आकाशीय बिजली गिरने से गजराज पुत्र मुन्नू श्रीवास और शिवलाल पुत्र भग्गू खंगार की एक एक पालतू गायों की मौत हो गई राहत की बात यह रही कि पानी के चलते चरवाहे बजरंग बली के स्थान पर सुरक्षित बैठे हुए थे अन्यथा बडा हादसा हो सकता था। सूचना पर पहुंची पशु चिकित्सा विभाग की टीम ने दोनों मृत गोवंश का पोस्टमार्टम किया है। जबकि गायों की मौत से पालक परिवारों में शोक की लहर है।
दुष्कर्म पीडित का सहयोग करना पडा भारी, दर्ज हुआ दलित उत्पीड़न का मुकदमा
पीडित परिवार ने डीजीपी से लगाई न्याय की गुहार
राठ हमीरपुर।प्रदेश की योगी सरकार भले ही प्रदेश में कानून का राज स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध हो लेकिन प्रदेश में एससीएसटी एक्ट का लगातार हो रहा दुरुपयोग चर्चा का विषय बना हुआ है लोगो का कहना हैं कि दहेज़ और एससीएसटी एक्ट के मामलों में अधिकांश फर्जी मुकदमा लिखाने और रंजिशन आर्थिक लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से एससी एसटी एक्ट और दहेज़ उत्पीड़न के मामलों का दुरुपयोग किया जाता है ताजा मामला जनपद के थाना चिकासी अंतर्गत ग्राम इच्छौरा गांव से सामने आया है, जहां के रहने वाले परमानंद ,विद्या, कुंवरलाल पुत्रगण दुर्गाप्रसाद का आरोप है कि उनके परिवार का गांव के ही लोगों से पूर्व में मुकदमा चल रहा था जिसमें रंजिशन व पूर्व मुकदमे में दबाव बनाने की गरज से फर्जी एससीएसटी का मुकदमा विरोधी पक्ष ने स्थानीय पुलिस को प्रभाव में लेकर दर्ज करवा दिया है जबकि पीड़ित परिवार का कहना है कि ऐसी कोई घटना कभी भी घटित नहीं हुई केवल और केवल हमारे मुकदमे में दबाव बनाने के लिए और आर्थिक लाभ प्राप्त करने के लिए फर्जी एससीएसटी का मुकदमा दर्ज कराया गया है पीड़ित परिवार ने राजधानी लखनऊ पहुंच कर उत्तर प्रदेश के डीजीपी और उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक से मिलकर शासन स्तर से जांच कराकर न्याय दिलाने और फर्जी मुकदमा दर्ज करने और करवाने वाले दोषियों पर कानूनी कार्यवाही की मांग की है।
कस्बे सहित क्षेत्र में रही दीपावली की धूम
दिवारी नृत्य के माध्यम से पेश की वीरता और शौर्य
मौदहा हमीरपुर। सनातन संस्कृति मे अपना विशेष महत्व रखने वाले पर्व दीपावली की धूम कस्बे सहित क्षेत्र में देखी गई इस दौरान जहाँ लोगों ने जमकर खरीदारी की तो वही पूरा कस्बा दूधिया रोशनी और दियों के प्रकाश से जगमग हो गया जबकि बुण्देलों की वीरता और शौर्य का प्रतीक दिवारी नृत्य भी जमकर खेला गया।
दीपावली का त्यौहार कस्बे सहित क्षेत्र में धूमधाम और हर्सोल्लास के साथ मनाया गया आमतौर पर धनतेरस से भाईदूज तक चार दिन चलने वाले त्यौहार में धनतेरस पर लोगों ने जमकर खरीदारी की जिसके चलते बाजार गुलजार रहे। वहीं छोटी दीवाली से लेकर दीवाली तक लोगों ने अपने घरों और प्रतिष्ठानों को दुल्हन की तरह सजाया जिसके बाद आर्टीफीसियल लाईटों और दीपकों की रोशनी में कस्बे सहित क्षेत्र जगमग हो गया। इतना ही नहीं कृष्ण भक्तों ने मौनव्रत धारण कर मोरपंख लेकर भ्रमण किया जो लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे जबकि दीपावली पर खेला जाने वाला बुण्देलखण्ड का प्रसिद्ध दिवारी नृत्य जमकर खेला गया। बताते चलें कि दिवारी नृत्य के माध्यम से वीरता, साहस और शौर्य का प्रदर्शन किया जाता है। वहीं बुधवार को भाईदूज के दिन बहनों द्वारा भाईयों को तिलक कर पूजा करने के साथ दीपावली का चार दिवसीय त्यौहार सम्पन्न होगा।
फोटो-01,दिवारी नृत्य
यमुना बेतवा संगम में स्नान करते समय डूबे मौनिया की मौत
सुमेरपुर हमीरपुर।सुमेरपुर थानाक्षेत्र के ग्राम इंगोहटा निवासी 20 वर्षीय कृष्ण भक्त मौन चराता था, सोमवार की सुबह यमुना बेतवा संगम में स्नान करने कृष्ण भक्तों के साथ हमीरपुर के निकट गया था नहाते समय गहराई में चले जाने से वह डूब गया, सूचना पर पहुंची पुलिस और गोताखोरों की टीम ने घंटो मशक्कत कर युवक को तलाश किया लेकिन तबतक उसकी मौत हो गई।
घटना की खबर से परिवार में कोहराम मच गया है।
इंगोहटा निवासी घनश्याम वर्मा (20)पुत्र रामचरन वर्मा सोमवार की प्रातः अपने साथियों के साथ ऑटो में बैठकर यमुना बेतवा संगम में स्नान करने गया था। नहाते समय वह अचानक गहरे पानी में डूब गया। सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोरों की टीम ने घंटो खडी मेहनत कर घनश्याम की तलाश की और लगभग पांच घंटे बाद उसका शव मिल सका।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही कर दी है।बताया गया है कि घनश्याम ट्रक ड्राइवर था और कृष्ण भक्त के रूप में दीपावली पर्व में मौन चराता था, कृष्ण की उपासना करता था, उसके डूबने की खबर से परिवार में कोहराम मच गया है।दीपावली जैसे महत्वपूर्ण त्यौहार के मौके पर हुई युवक की मौत से सभी की आंखे नम हो गई।
फोटो-02,फाईल फोटो मृतक घनश्याम
खडी गाड़ी से टकराया बाईक सवार, गंभीर
मौदहा हमीरपुर। मुख्य सडक किनारे खडी फोर व्हीलर से टकरा कर बाईक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए कस्बे के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया।
कस्बे निवासी अंकित साहू(29)पुत्र छोटेलाल बाईक से जा रहा था रफ्तार अधिक होने के कारण अंकित बैंक आफ बडौदा के निकट सडक किनारे खडी फोर व्हीलर से टकरा गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने घायल को इलाज के लिए कस्बे के सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहाँ पर उसका इलाज किया जा रहा है फिलहाल घायल युवक को गंभीर चोंटें बताई जा रही हैं।