A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:वाईव्रेटर में करंट उतरने से मजदूर की मौत

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा हमीरपुर। छत ढलाई के समय वाईव्रेटर चला रहे मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खण्डेह निवासी शपथ कुमार (36)पुत्र छेदीलाल गांव में ही मजदूरी करता था सोमवार सुबह गांव के लक्ष्मण के घर की छत पड रही थी जिसमे छेदीलाल वाइव्रेटर मशीन चला रहा था तभी अचानक मशीन में करंट उतर आया जिसमे मजदूर शपथ कुमार की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक अपने पीछे पत्नी और तीन साल के मासूम बच्चे को रोता बिलखता छोड़ गया है। घर में हुई इस हृदयविदारक घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। इस सम्बन्ध में कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है सम्बंधित उपनिरीक्षक को भेजा गया है पंचायत नामा और पोस्ट मार्टम की कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

 

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!