
कैमूर जिला के राष्ट्रीय राजमार्ग -19 पर उत्पाद विभाग के पुलिस ने एक स्कॉर्पियो गाड़ी से भारी मात्रा मिली शराब को किया जप्त इस कार्रवाई में 130 लीटर शराब बरामद हुई और एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।
यह कार्रवाई मोहनिया थाना क्षेत्र से गुजरने वाले NH-19 पर हुई। पुलिस ने उत्तर प्रदेश से मोहनिया की ओर आ रही एक स्कॉर्पियो को रोका। वाहन की तलाशी के दौरान उसमें छिपाकर रखी गई शराब मिली।
गिरफ्तार शराब तस्कर की पहचान कैमूर जिले के कुदरा थाना अंतर्गत घटांव वार्ड 3 निवासी अजय प्रजापति के पुत्र करन कुमार के रूप में हुई है। उत्पाद पुलिस ने शराब के साथ स्कॉर्पियो को भी जब्त कर लिया है।
डीड़िखीली स्थित मध्य निषेध समेकित जांच चौकी के उत्पाद निरीक्षक गुंजेश कुमार ने बुधवार शाम लगभग 6:15 बजे बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। जांच चौकी पर वाहन जांच के दौरान यह बरामदगी हुई।
निरीक्षक गुंजेश कुमार के अनुसार, गिरफ्तार तस्कर उत्तर प्रदेश से शराब लेकर कुदरा में डिलीवरी देने जा रहा था। शराब तस्कर के खिलाफ मध्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है