A2Z सभी खबर सभी जिले की

सड़क दुर्घटना में घायल साइकिल सवार को पहुंचाया अस्पताल

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विजय यादव व भरतराम का सराहनीय कार्य
सड़क दुर्घटना में घायल साइकिल सवार को पहुंचाया अस्पताल
बस्ती। थाना कलवारी क्षेत्र के चकदहा गांव के पास बुधवार की शाम सड़क दुर्घटना में एक साइकिल सवार घायल हो गया। जानकारी के अनुसार थाना पुरानी बस्ती क्षेत्र के मरवटिया गांव निवासी 22 वर्षीय किशन कुमार पुत्र रामनरेश गायघाट से कलवारी होते हुए बस्ती जा रहे थे। जैसे ही वह चकदहा गांव के पास पहुंचे, तभी कलवारी थाना क्षेत्र के चकदहा गांव निवासी जियालाल पुत्र गणेशी अचानक साइकिल लेकर सड़क पर आ गए।
अचानक सामने साइकिल आने से दोनों का संतुलन बिगड़ गया और वे सड़क की पटरी पर गिर पड़े। हादसे में मोटरसाइकिल सवार का हेलमेट टूट गया और वह गंभीर रूप से चोटिल हो गया।
घटना के समय मौके पर मौजूद विश्व हिंदू महासंघ के जिला महासचिव सुमित शुक्ला, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अगौना विजय यादव एवं भरतराम ने मानवता का परिचय देते हुए तत्काल एंबुलेंस की व्यवस्था कर घायल किशन कुमार को कलवारी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरपुर पहुंचाया।
जहां चिकित्सकों द्वारा घायल का उपचार किया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विजय यादव, भरतराम एवं सुमित शुक्ला के इस त्वरित और सराहनीय प्रयास की प्रशंसा की है। #सराहनीय #कार्य #बस्ती #कलवारी

रिपोर्टर

संतोष कुमार

अखंड भारत न्यूज बस्ती

Related Articles

मो0 9565061080

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!