A2Z सभी खबर सभी जिले की

पुलिस लाइन बस्ती के सभागार कक्ष में महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन

*जनपद बस्ती।*
*दिनांक 23.12.2025*

*साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक बस्ती के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती व क्षेत्राधिकारी सदर की मौजूदगी में पुलिस लाइन बस्ती के सभागार कक्ष में महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया-*

दिनांक 23 दिसम्बर 2025 को पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री अभिनन्दन के निर्देशन में जनपद बस्ती में बढ़ते साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस लाइन बस्ती के सभागार कक्ष में एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री श्यामकान्त तथा क्षेत्राधिकारी सदर श्री सत्येन्द्र भूषण तिवारी की उपस्थिति में सभी थानों पर गठित साइबर टीम एवं जनपदीय साइबर थाना/साइबर सेल के अधिकारी कर्मचारी गण को शामिल किया गया। बैठक में साइबर थाना/सेल के सदस्यों को उनके कर्तव्यों एवं दायित्वों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साइबर अपराधों जैसे ऑनलाइन ठगी, फिशिंग, सोशल मीडिया दुरुपयोग आदि पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। साथ ही, सभी थानों पर गठित साइबर टीमों के लिए विशेष प्रशिक्षण (ट्रेनिंग) आयोजित कराने का निर्णय लिया गया, ताकि पुलिस कर्मी साइबर अपराधों की जांच एवं रोकथाम में और अधिक सक्षम हो सकें। पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा साइबर अपराध जनता की सुरक्षा एवं विश्वास से जुड़ा महत्वपूर्ण मुद्दा बताते हुए सभी को निर्देशित किया कि इस दिशा में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह पहल जनपद बस्ती को साइबर सुरक्षित बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम है। साथ ही साथ साइबर जागरूकता अभियान फैला कर जनता से अपील करने हेतु बताया गया कि किसी भी प्रकार के साइबर अपराध की शिकायत तत्काल साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर करें अथवा पोर्टल www.cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन रिपोर्ट करें। आपात स्थिति में पुलिस हेल्पलाइन 112 डायल करें।

रिपोर्टर

Related Articles

संतोष कुमार

अखंड भारत न्यूज बस्ती

मो0 9565061080

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!