मध्यप्रदेशसिंगरौली

सिंगरौली:एकलव्य मॉडल आदिवासी विद्यालय बरगवा का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

Oplus_131072

एकलव्य मॉडल आदिवासी विद्यालय बरगवा का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

लायब्रेरी एवं लैब की व्यवस्था उचित नही मिलने पर प्राचार्य को नोटिस जारी कर एक वेतन वृद्धि रोकने एवं लैब टेक्निशियन को एससीएन जारी करने के दिए निर्देश

बच्चो की मंशानुसार खेल मैदान निर्माण का प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करेः-कलेक्टर

सिंगरौली:  श्री गौरव बैनल ने अपने बरगवा भ्रमण के दौरान एकलव्य मॉडल आदिवासी विद्यालय बरगवा का निरीक्षण किया। तथा कक्षा 12 वी के छात्रो से संवाद कर उनके पठन पाठन की जानकारी ली। एवं बच्चो के दिए जाने वाले नास्ता भोजन एवं इनके गुणवत्ता के संबंध में जानकारी ली। जिस पर बच्चो ने बताया कि मीनू के आधार पर भोजन एवं नस्ता दिया जा रहा है। गुणवत्ता में कोई कमी नही है। कलेक्टर ने बच्चो को प्रोत्साहित करते हुयें बोर्ड परीक्षा में अच्छे परिणाम लाने के साथ साथ आगामी अपने कैरियर का चयन करने हेतु प्रेरित किया । साथ ही उपस्थित प्राचार्य को बच्चो के नियमित डाउट क्लास एवं कैरियर काउन्सलिंग सत्र आयोजित किए जाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि विद्यालय में जिलाधिकारियो के मोबाईल नम्बरो की अपडेट सूची के साथ साथ आवश्यक हेल्प लाईन नम्बर चस्पा कराये ताकि छात्रो को समस्या होने पर वे मोबाईल के माध्यम से अपनी परेशानियों को अवगत करा सके। कलेक्टर ने खेल के प्रति बच्चो के रूचि के संबंध में जानकारी ली। बच्चो ने कलेक्टर को अवगत कराया कि परिसर में खेलकूद की व्यवस्था नही है जिसे कराया जाये । कलेक्टर ने निर्देश दिया गया कि बच्चो के रूचि के अनुसार खेलने के लिए विद्यालय परिसर में बैडमिंटन, टेनिस एवं बास्केटबाल कोर्ट के साथ साथ एम्फीथियेटर निर्माण हेतु कार्यपालन यंत्री पीआईयू एवं हाउसिंग बोर्ड के कार्यपालन यंत्री से प्रस्ताव तैयार कर दिया जाना सुनिश्चित करे।
कलेक्टर ने विद्यालय के लायब्रेरी कक्ष के साथ साथ लैब कक्षो का भी अवलोकन किया जिसमें पाया गया कि लायबेरी की साफ सफाई उचित ढंग से नही होती है एवं पुस्तको का आभाव है। वही नियमित रूप से प्रैक्टिकल भी नही कराया जाता है तथा लैब कक्षो की भी साफ सफाई के साथ साथ प्रायोगिक सामंग्रियो की कमी है जिस पर भी नाराजगी व्यक्त करते हुयें प्राचार्य को नोटिस जारी कर एक वेतन वृद्धि रोकने एवं लैब टेक्निशियन को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिए। तथा लायब्रेरी एवं लैब में जो कमिया है उन्हे शीघ्र पूर्ण करने के भी निर्देश दिए। उन्होने कहा कि लायब्रेरी में न्यूज पेपर पत्रिका के साथ साथ महापुरूषो के जीवनी पर आधारित पुस्तको का संग्रहण करे एवं देश दुनिया में होने वाली गतिवधियो के संबंध में छात्रो को नियमित रूप से अवगत करायें। भ्रमण के दौरान सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग मिथिलेश इवने उपस्थित रहे।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!