मध्यप्रदेशसिंगरौली

सिंगरौली:माजन शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर,कराये जा रहे निर्माण कार्य को निगम अमले ने तत्काल कराया बंद।

Oplus_131072

सिंगरौली: माजन मोड़ के समीप शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर,कराये जा रहे निर्माण कार्य को निगम अमले ने तत्काल कराया बंद­

*****************************************

सिंगरौली : आयुक्त नगर निगम श्रीमती सविता प्रधान के निर्देशानुसार एवं उपायुक्त श्री आर.पी. बैंस के मार्गदर्शन में  आज निगम अमले द्वारा माजन मेन रोड स्थित शासकीय भूमि पर किए जा रहे अतिक्रमण के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई।

निगम अमले द्वारा हल्का पटवारी के साथ संयुक्त रूप से मौके पर पहुंचकर शासकीय भूमि पर चल रहे अवैध निर्माण कार्य को तत्काल प्रभाव से बंद कराया गया। उक्त अतिक्रमण राजलाल कुशवाहा एवं शंकरलाल कुशवाहा द्वारा किया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान हल्का पटवारी श्री अखिलेश शाह उपस्थित रहे। अतिक्रमण निरोधात्मक कार्रवाई में श्री संतोष तिवारी, राजस्व प्रभारी बैढन जोन एवं श्री एल.के. सिंह, सहायक राजस्व निरीक्षक शामिल रहे।नगर निगम प्रशासन द्वारा शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त रखने हेतु सतत निगरानी रखते हुए नियमानुसार कठोर कार्रवाई जारी रखी जाएगी।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!