
बीएचयू में दर्दनाक सड़क हादसा, एक छात्र की मौत, दो गंभीर घायल
‘वाराणसी से रिपोर्ट’
“श्याम सुन्दर जायसवाल”
वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) परिसर में बीती रात करीब एक बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार और अनियंत्रित बाइक आम के पेड़ से जा टकराई, जिससे बाइक के परखच्चे उड़ गए।हादसे में बाइक पर सवार तीनों युवक बीएचयू के छात्र बताए जा रहे हैं। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान एक छात्र की मौत हो गई, जबकि दो अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है।