मध्यप्रदेशसिंगरौली

सिंगरौली : नगर निगम आयुक्त ने की राजस्व वशूली की समीक्षा

Oplus_131072

नगर निगम आयुक्त ने की राजस्व वशूली की समीक्षा

13 दिसम्बर को आयोजित होने वाली लोक अदालत में नगर निगम से संबंधित प्रकरणो का कराये निराकरणः-नगर निगम आयुक्त

सिंगरौली नगर निगम आयुक्त सविता प्रधान ने आगामी 13  दिसम्बर को आयोजित होनी वाली लोक अदालत के तैयारियो सहित  राजस्व वसूली की समीक्षा की। उन्होने निर्देश दिए कि  बड़े बकायेदारों से कड़ाई कर करों की वसूली करे। बैठक में आयुक्त ने वार्डवार वसूली एवं डिमांड की जानकारी लेकर डिमांड के विरूद्ध वसूली करने के निर्देश दिए। उन्होंने उपायुक्त एवं  राजस्व अधिकारी आर पी बैस को निर्देश दिए कि आगामी 13 दिसम्बर को आयोजित होने वाली लोक अदालत का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार कराकर बकायेदारो को लोक अदालत में मिलने वाली छूट का लाभ उठाने के लिए प्रेरित करे। साथ ही निर्देश दिए कि राजस्व निरीक्षको के माध्यम से सम्पत्ति कर, भू भटक, जल कर दुकान किराया का अधिक से अधिक नोटिस तामिल कर प्रकरणो का लोक अदालत के माध्यम से निराकरण कराये। निगमायुक्त   ने निर्देश दिए कि  प्रत्येक  वार्ड प्रभारी डिमांड के विरूद्ध मकान की संख्या एवं सम्पत्ति करदाता के संबंध में मांग पंजी से मिलान करें। साथ ही वसूली में तेजी लाने जोर लगाए।उन्होंने वित्तीय वर्ष पर शत प्रतिशत वसूली के निर्देश दिये।आयुक्त  ने निर्देश दिए कि  प्रत्येक वार्ड प्रभारी घर-घर जाकर वसूली करे, उन्होंने ये भी कहा कि अगर कोई करदाता टैक्स  देने में आना कानी करते है उनके विरूद्ध कुर्की की कार्यवाही प्रस्तावित करे.

Related Articles
Show More
Back to top button