
दिनांक 14 दिसंबर रविवार को श्री राम समरसता यात्रा राजकीय पूर्ण देव वैभव के साथ रथ वाहन द्वारा भव्य शोभा यात्रा
16 दिसंबर से 20 दिसंबर तक श्री राम चरित्र मानस पाठ का आयोजन किया जाएगा।
20 दिसंबर को समापन अवसर पर भव्य कवि सम्मेलन और विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है
राहुल सेन मांडव
मो 9669141814
मांडू न्यूज/चतुर्भुज राम मंदिर में ब्रह्मलीन महंत रामनारायण दास जी की 29 वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय रामचरितमानस सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन दिनांक दिनांक 14 दिसंबर रविवार को श्री राम समरसता यात्रा राजकीय पूर्ण देव वैभव के साथ रथ वाहन द्वारा भव्य शोभा यात्रा मांडू से सुहब 10 बजे प्रारंभ होगी जो 14 दिसंबर को शाम 5:00 बजे श्री कष्टभंजन सरकार देदला धाम पहुंचे गी वही प्रभु श्री राम का नगर आगमन होगा वही मानस सम्मेलन महोत्सव 16 दिसंबर से शुरू होकर 20 दिसंबर तक चलेगा। वही श्री मानस सम्मेलन महोत्सव के समापन अवसर पर, 20 दिसंबर विशाल भंडारा प्रसादी वह अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन का आयोजन होगा। इस राष्ट्रीय स्तर के कवि सम्मेलन में देश भर के जाने-माने कवि शिरकत करेंगे। वे मानस सम्मेलन के मंच से हास्य, देशभक्ति और सामाजिक मुद्दों पर आधारित कविताएं सुनाएंगे। इसका उद्देश्य श्रद्धालुओं और दर्शकों का मनोरंजन करना और राष्ट्रीय भावनाओं को जागृत करना है।
चतुर्भुज राम मंदिर के महामंडलेश्वर पीठाधीश्वर डॉक्टर नरसिंह दास महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 14 दिसंबर रविवार को श्री राम समरसता यात्रा राजकीय पूर्ण देव वैभव के साथ रथ वाहन द्वारा भव्य शोभा यात्रा वही 16 दिसंबर से 20 दिसंबर तक मानस सम्मेलन महोत्सव होगा वही 16 दिसंबर को सुबह 10:00 बजे से कष्टभंजन सरकार देदला ग्राम कलश यात्रा और शोभायात्रा निकालजाएगी वहीं हर राज्य के बड़े-बड़े संतों का आगमन होगा साथ ही रामचरित्र मानस पाठ व्यास श्री पं. राघव किंकर जी महाराज (मानस आलोक) कामतानाथ (चित्रकुट),श्री पं. रितेश जी महाराज (मानस जिज्ञासु) काशी (बनारस, उ.प्र.),साध्वी राधीका जी चतुर्वेदी राष्ट्रीय धर्म प्रचारीका (मानस कोकीला) दतिया (म.प्र.) ,प्रोफेसर डॉ. राजीव जी शर्मा (अंतराष्ट्रीय कवि, शिक्षाविद, धर्मग्रंथ मर्मज्ञ)इन्दौर (म.प्र.) संत राम चरित्र मानस पाठ करेगे वही 20 दिसंबर को मानस सम्मेलन महोत्सव समापन पर एक विशाल भंडारे भोजन प्रसादी का आयोजन किया जाएगा माही रात्रि में 8:00 बजे से कवि सम्मेलन का कार्यक्रम होगा जिसमें देश के जाने-माने राष्ट्रीय कवि संदीप शर्मा धार,राष्ट्रीय कवि वेदवृद बाजपेयी लखनऊ उत्तर प्रदेश , राष्ट्रीय कवि पंकज प्रसून मांडू, डॉ लोकेश जड़िया नागदा, राष्ट्रीय कवि राहुल शर्मा उज्जैन, राष्ट्रीय कवि मुन्ना बैटरी मंदसौर, मौजूद रहेंगे वही
अखिल भारतीय मानस सम्मेलन में 16 से 19 नवंबर तक दिन में पूजन पाठ और रामचरितमानस पर देश के प्रसिद्ध वक्ता प्रवचन देंगे। रात्रि में सुंदरकांड, रामायण भजन-कीर्तन और भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।20 दिसंबर को समापन समारोह के अवसर पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है, जिसकी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
इस बार नए कवि भी मंच से अपनी कविताओं से दर्शकों का मन मोह लेंगे। सम्मेलन में हास्य, वीर रस, राष्ट्रीय भावना, देशभक्ति, राजनीति, सामाजिक विसंगतियां और सेना के जवानों के सम्मान जैसे विभिन्न विषयों पर कविताएं प्रस्तुत की जाएंगी। इसका मुख्य उद्देश्य दर्शकों का मनोरंजन करना, राष्ट्रीय चेतना जगाना और हिंदी साहित्य की परंपरा को बढ़ावा देना है।ये सम्मेलन बहुत लोकप्रिय होगा, इनमें बड़ी संख्या में लोग आएंगे। इसमें संत महात्मा आचार्य पंडित और बड़ी संख्या में श्रद्धालु के साथ राजनीतिज्ञ और स्थानीय गणमान्य व्यक्ति भी शामिल होंगे।