

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत
हमीरपर।सदर कोतावली क्षेत्र के राठ तिराह पर शनिवार की सुबह सड़क हादसा हो गया।अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मारकर रौंदते हुए निकल गया।सड़क पर पड़े घायल युवक को वहा से जा रहे ARTO प्रवर्तन ने मानवता दिखाते हुए उसे तुरंत सदर अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन युवक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी।
मृतक युवक की पहचान कानपुर नगर के सजेती थाना क्षेत्र के चितौली गांव के पुष्पेंद्र पुत्र शिवशंकर 25 वर्षीय के रूप में हुई है।
मृतक के बड़े भाई शुनील कुमार ने बताया की छोटा भाई पुष्पेंद्र बाइक से हमीरपुर से शनिवार की सुबह मौदहा किसी काम से जा रहा था जिसको बस ने सदर कोतवाली क्षेत्र के कानपुर -सागर हाइवे पर राठ तिराह में टक्कर मार दी है।जिससे उसके भाई की मौत हो गई है।पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है साथ ही घटना को अंजाम देकर फरार अज्ञात वाहन की तलास शुरु कर दी है।जानकारी मिलने के बाद परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है।