A2Z सभी खबर सभी जिले की

बीएचयू साइबर लाइब्रेरी में आग धुआ फैलते ही अफरातफरी समय पर काबू

‘वाराणसी से रिपोर्ट’

“श्याम सुन्दर जायसवाल”

बीएचयू साइबर लाइब्रेरी में आग, धुआं फैलते ही अफरातफरी; समय रहते काबू,

वाराणसी। बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी की साइबर लाइब्रेरी में शुक्रवार को अचानक आग लग गई, जिससे कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया। लाइब्रेरी में धुआं फैलते ही छात्र तुरंत बाहर निकलने लगे और स्टाफ ने अलार्म बजाकर सभी को सुरक्षित बाहर कराया।

Related Articles

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आग बीएचयू के सेंट्रल लाइब्रेरी परिसर स्थित साइबर सेक्शन में लगी। लेकिन समय रहते आग पर नियंत्रण पा लेने से मात्र मामूली नुकसान हुआ। छात्रों के अनुसार, सूचना दिए जाने के बाद करीब आधे घंटे में फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां पहुंचीं और थोड़े प्रयास से आग पर काबू पा लिया।घटना के समय दूसरे तल पर मौजूद छात्र पढ़ाई कर रहे थे। सेमेस्टर परीक्षा का समय होने के कारण भीड़ कम थी, जिससे छात्रों को सुरक्षित बाहर निकालने में आसानी हुई। इस दौरान लाइब्रेरी अधिकारी, प्रोफेसर और प्राक्टोरियल बोर्ड की टीम भी तुरंत मौके पर पहुंच गई।

प्रारंभिक जांच में आग की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है, हालांकि विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा है कि तकनीकी जांच के बाद ही अंतिम कारण तय होगा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!