A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:नवम्बर बीतने के करीब लेकिन नहरें सूखी

राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत 

सुमेरपुर हमीरपुर। नवंबर माह समाप्त होने में महज तीन दिन बचे हैं। मौदहा बांध की सुमेरपुर ब्रांच में अभी तक पानी नहीं छोड़ा गया है। इस वजह से किसान परेशान है जबकि नहरों में पानी छोड़े जाने का रोस्टर 15 नवंबर से होता है।

जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के जिलाध्यक्ष संजय सिंह बण्डा ने बताया कि ब्लाक की आधा दर्जन ग्राम पंचायत के किसानों को मौदहा बांध की सुमेरपुर ब्रांच से सिंचाई के लिए पानी मिलता है। प्रतिवर्ष नहर 15 नवंबर से शुरू हो जाती थी। इस वर्ष अभी तक पानी नहीं छोड़ा गया है। किसानों को पलेवा के साथ पूर्व में बो चुकी सरसों, मटर आदि की फसलों के लिए पानी की जरूरत है लेकिन यहां से पानी गायब है जबकि नवंबर माह खत्म होने में महज तीन दिन बचे हैं। किसान मजबूर होकर निजी नलकूपों से पानी खरीदकर फसले बचाने की जद्दोजहद कर रहा है। मौदहा बांध के सहायक अभियंता यशवीर सिंह ने बताया कि दिसम्बर के प्रथम सप्ताह में नहर में पानी उपलब्ध हो जाएगा।

Related Articles

 

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!